MyJio ऐप के होमस्क्रीन पर फ्री डेटा ऑफर का बैनर लगा हुआ है, जिसपर आपको क्लिक करना है और इसके बाद पेज ओपेन होने पर आपको Participate Now बटन पर क्लिक करना है। इस दौरान आपको डेयरी मिल्क के खाली रैपर का बारकोड स्कैन कराना होगा, जिसके बाद आपके myjio अकाउंट में ये एक जीबी डेटा 7 से 8 दिनों के भीतर ऐड हो जाएगा। बता दें यूजर्स एक अकाउंट से सिर्फ एक बार ही पा सकेंगे 1जीबी फ्री डेटा।