दरअसल, अभी कई लोग क्रेडिट कार्ड का यूज नहीं करते हैं, लेकिन डेबिट कार्ड सभी लोगों के पास पाया जाता है। ऐसे में Flipkart ने फैसला किया है कि जल्द ही वो अपने यूजर्स के लिए डेबिट कार्ड EMI का ऑप्शन शुरू करने वाला है ताकि किसी भी ग्राहक को प्रोडक्ट खरीदने से पहले सोचना न पड़े। इसके लिए कंपनी ने चार बड़े बैंक जैसे-ऐक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, एसबीआई बैंक और आईसीआईसीआई बैंक के साथ हाथ मिलाया है।