
100 रुपये से कम में आने वाले ये हैं Jio के बेस्ट प्लान्स, मिलती है कॉलिंग, डाटा और SMS की सुविधा
नई दिल्ली: आज कल टेलिकॉम कंपनियां लंबी वैधता वाले प्लान लॉन्च कर रही हैं। इनमें रिलायंस जियो (Reliance Jio) भी शामिल है। अगर आप रिलायंस जियो यूजर हैं और 100 रुपये से कम का कोई छोटा प्लान रिचार्ज कराना चाहते हैं तो आइए हम आपको जियो के कुछ छोटे प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं। इन प्लान्स में आपको अनलिमिटेड कॉलिंग, डाटा और एसएमएस का फायदा मिलेगा।
19 रुपये प्लान
यह प्लान कंपनी का सबसे सस्ता प्लान है। इस प्लान में यूजर्स को एक दिन की वैधता मिलती है। इस प्लान में यूजर्स को 0.15 जीबी डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है। इसके अलावा यूजर्स इस प्लान में 20 एसएमएस का फायदा भी उठा सकते हैं।
52 रुपये प्लान
जियो के दूसरे प्लान की कीमत 52 रुपये है। इस प्लान में यूजर्स को किसी भी नंबर पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है। इसके अलावा 1.05 जीबी डाटा का लाभ और 70 एसएमएस का फायदा उठाया जा सकता है। इस प्लान की वैधता 7 दिनों की है।
98 रुपये प्लान
100 रुपये से कम में आने वाला यह कंपनी का आखिरी प्लान है, जिसकी वैधता 28 दिनों की है। इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है। इसके अलावा यूजर्स को 2 जीबी डाटा का फायदा मिलेगा है। साथ ही यूजर्स मिल रहे 300 एसएमएस का लाभ भी उठा सकते हैं।
Published on:
18 Mar 2019 04:15 pm
बड़ी खबरें
View Allगैजेट
ट्रेंडिंग
