5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Xiaomi का नया स्मार्टफोन आज भारत में होगा लॉन्च, कीमत मात्र 3,499 रुपये

Redmi Go आज भारत में होगा लॉन्च। 3,499 रुपये हो सकती है फोन की कीमत। शाओमी का पहला Android Go स्मार्टफोन।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pratima Tripathi

•

Updated: 19 Mar 2019, 10:20 AM IST

Redmi Go

Xiaomi का नया स्मार्टफोन कल भारत में होगा लॉन्च, कीमत मात्र 3,499 रुपये

नई दिल्ली:Xiaomi आज अपने नए स्मार्टफोनredmi go को भारत में लॉन्च कर सकता है। इस लॉन्चिंग इवेंट के लिए कंपनी की तरफ से मीडिया को इनवाइट किया गया है। इसमें 'GO' को हाइलाइट किया गया है और इसकी लॉन्चिंग दिल्ली में की जाएगी। फोन को फुल HD डिस्प्ले के साथ उतारा जा रहा है।

यह भी पढ़ें- मुफ्त में मिलेगा 28,990 वाला Vivo V15 Pro, बस करना होगा ये छोटा सा काम

माना जा रहा है कि Xiaomi अपने नए स्मार्टफोन Redmi Go को बेहद ही कम कीमत में लॉन्च करने वाला है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, फोन को मात्र 3,499 रुपये की कीमत में पेश किया जा सकता है। शाओमी का यह पहला Android Go स्मार्टफोन है। बता दें कि एंड्रॉयड ऑरियो का Android Go लाइट वर्जन माना जाता है। इस स्मार्टफन में स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है और इसमें 1 जीबी रैम और 8 जीबी इंटरनल स्टोरेज दी जा सकती है। फोटोग्राफी की बात करें तो फोन के रियर में 8 मेगापिक्सल का कैमरा और फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- 4,000mAh बैटरी के साथ Redmi 7 ल़ॉन्च, कीमत मात्र 6000 रुपये

गौरतलब है कि आज शाओमी ने चीन में Redmi 7 को 6000 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया है। इसके 2GB रैम व 16GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत चीन में 699 युआन (करीब 6,000 रुपये), 3GB रैम व 32GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 799 युआन (करीब 8,000 रुपये) और 4GB रैम व 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 999 युआन (करीब 10,000 रुपये) रखी गयी है। पावर के लिए स्मार्टफोन में 4,000mAh की बैटरी दी गई है।

Redmi 7 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 632 प्रोसेसर का इस्तेंमाल किया गया है और इसमें 6.26 इंच एचडी डिस्प्ले दिया गया है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। स्मार्टफोन ऐंड्रॉयड पाई ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन करता है। फोटोग्राफी के लिए फोन के फ्रंट में सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा और बैक में 12 मेगापिक्सल व 2 मेगापिक्सल का कैमरा सेटअप दिया गया है। इस फोन को ग्राहक ब्लैक, रेड और ब्लू कलर ऑप्शंस में खरीद सकते हैं।