वोडाफोन ने 1,699 रुपये वाले प्रीपेड प्लान को पिछले साल लॉन्च किया था। हाल ही में कंपनी ने इस प्लान में बदलाव किया है। अभी तक इस प्लान में यूजर्स को रोजाना 1 जीबी डाटा मिल रहा था। लेकिन अब बदलाव के बाद इसे बढ़ा कर रोजाना 1.5 जीबी डाटा कर दिया गया है। यानी यूजर्स को अब 365 दिनों के लिए कुल 547.5 जीबी डाटा मिलेगा। हालांकि डाटा के अलावा बिना किसी FUP लिमिट के अनलिमिटेड कॉलिंग और रोजाना मिल रहे मुफ्त 100 एसएमएस में कोई भी बदलाव नहीं किया गया है। इस प्लान की वैधता 1 साल की है।