टोंक . मालपुरा स्थित कृषि उपज मंडी में आवंटित की गई दुकानों के मामले में शुक्रवार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो टोंक की टीम ने जांच शुरू कर दी। टीम ने मालपुरा मंडी के दस्तावेज का अवलोकन किया तथा मंडी प्रशासन की ओर से वर्ष 2012, 2014 व 2015 में दुकानों के किए गए आवंटन के रिकॉर्ड की जांच की।