6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

FB में खुद की अश्लील फोटो देख लड़की के उड़ गए होश, असम के युवक ने किया था पोस्ट

लड़की ने मामले की शिकायत स्थानीय पुलिस से की। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
2 min read
Google source verification
Chhattisgarh crime news

FB में खुद की अश्लील फोटो देख लड़की के उड़ गए होश, असम के युवक ने किया था पोस्ट

रायपुर/सिमगा. छत्तीसगढ़ पुलिस ने लड़की की अश्लील फोटो सोशल मीडिया में वायरल करने वाले एक युवक को असम से गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक पीडि़त लड़की की Facebook की आईडी पासवर्ड बदलकर मनमर्जी तरीके से गंदी-गंदी फोटो पोस्ट कर रहा था। इसके अलावा इंस्टाग्राम में भी लड़की की गंदी फोटो बनाकर वायरल कर रहा था। लड़की ने जब अपनी आईडी में खुद की अश्लील फोटो देखी तो उसके होश उड़ गए। पीडि़ता ने मामले की शिकायत स्थानीय पुलिस से की। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

सिमगा थाना के उप निरीक्षक ओम प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि माह अप्रैल में पीडि़ता ने लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके जान-पहचान का लड़का मोहम्मद इमरान कुरैशी पिता इरफान कुरैशी निवासी खटखटी जिला कर्बी एंगलांग असम द्वारा पीडि़त के फेसबुक आई डी का पासवर्ड चेंज कर उसका आईडी स्वयं संचालित कर रहा है और उसकी अश्लील फोटो फेसबुक एवं इंस्टाग्राम में वायरल कर दिया है।

शिकायत पर सिमगा पुलिस ने तत्काल आईटी एक्ट की धारा 66सी, 67, 67 के अंतर्गत प्रथम सूचना पत्र पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में ले लिया गया। लगातार पतासाजी के बाद टीआई हेम प्रकाश नायक द्वारा आरोपी की पता लगाने उप निरीक्षक ओम प्रकाश त्रिपाठी की अगुवाई में टीम गठित कर टीम को असम रवाना किया गया। जहां लगातार 5 दिनों की सघन सर्चिंग उपरांत आरोपी को 28 अक्टूबर 2018 को खोज निकाला गया। जिसे 30 अक्टूबर 2018 को सिमगा लाकर विधिवत गिरफ्तार कर स्थानीय न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे रिमांड में जेल भेजा गया।

बड़ी खबरें

View All

गरियाबंद

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग