15 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बीजेपी MLA ने रमन सरकार से किया ये बड़ा सवाल, बोले- मैं शिक्षाकर्मियों की पीड़ा समझता हूं

धरना स्थल पर पहुंंचकर हड़ताल का समर्थन करते हुए कहा कि शिक्षाकर्मियों की मांग को जायज है।

2 min read
Google source verification
CG news

गरियाबंद/देवभोग. क्षेत्रीय विधायक संतोष उपाध्याय धरना स्थल पर पंहुच कर शिक्षाकर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि, आप लोगों की पीड़ा को सरकार तक पहुंचाना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने सकारात्मक पहल करते हुए कहा कि मैं आज ही आप लोगों की मांगों को मुख्यमंत्री तक पहुंचाउंगा। इसी दौरान तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के ब्लॉक अध्यक्ष हुकुम लाल सिन्हा व सचिव सदाराम साहू ने धरना स्थल पर पहुंंचकर हड़ताल का समर्थन करते हुए कहा कि शिक्षाकर्मियों की मांग को जायज है।

शिक्षाकर्मियों द्वारा शासन प्रशासन व सरकार के दण्नात्मक नीति के विरोध में रैली निकालकर नगर भ्रमण करते हुए भगवान फणीश्वर महादेव एवं मौलीमाता के मंदिर में जाकर पूजा अर्चना कर सरकार को संविलियन एवं शासकीयकरण हेतु सदबुद्धि देने की कामना की। आज के इस धरना स्थल पर संघ के हुलास साहू, संतोष ठाकुर, पूरन लाल साहू, टिकेन्द्र यदु, कमलेज बघेल, किरण साहू, नरेश साहू, उमेश यदु, नेत राम साहू, दीनदयाल साहू, विकास झा, तिजु राम रात्रे, दिनेश्वर साहू, विनोद साहू, प्रहलाद मेश्राम, दिनेश साहू, पमेन्द्र नशीने, उबे लाल टण्डन, संतोष साहू, तुका राम वर्मा, डीहू रावत, जागेश्वर गायकवाड़, दुष्यंत वर्मा, डगेश्वर ध्रुव, लता ध्रुव, शशी ठाकुर, सुमन सिन्हा, विद्या बोर्झा, गीता साहू, वीणा साहू, याचना जोशी, सिन्धु श्रीवास, भुनेश्वरी साहू, शशीप्रभा साहू, रोहिनी निषाद, दिनेश्वरी साहू सहित ब्लॉक के शिक्षक पंचायत संवर्ग उपस्थित थे।

स्कूल में ताला, बच्चे खेत में कर रहे काम
शिक्षा विभाग ब्लॉक के स्कूलों को प्रेरकों एवं अन्य विभाग कर्मचारियों की मदद से स्कूल संचालित करने में भी पूरी तरह असफल है। भले ही उच्चाधिकारियों के समक्ष स्कूल संचालित करने का दावा खूब किया जा रहा है, मगर यह तस्वीर देख शिक्षा विभाग के इस दावे की पोल स्वयं ही खुल जाती है। यह हाल गोहरापदर प्राथमिक शाला का है।


यहां के चार शिक्षाकर्मी हड़ताल पर चला गए हैं। हालत यह है कि स्कूल का ताला उनके हड़ताल में जाने के बाद से नहीं खुला है। जबकि यहां दौरे पर आए शिक्षा विभाग के जिम्मेदार संकुल समन्वयक भी स्कूल खुलवाकर बच्चों को पढ़ाने सहित मध्याह्न भोजन खिलाने की जहमत नहीं उठाई। स्कूल में जड़ा ताला देख छोटे-छोटे बच्चे खेतों में धान का शिला बिनने में व्यस्त रहे। मुख्यालय के आसपास के स्कूलों का यह हाल है तो गांव के अंदरूनी क्षेत्रों के स्कूल का हाल क्या होगा?

मेरी जानकारी में स्कूल चालू है। हमने नियमित शिक्षक की व्यवस्था की थी। अगर स्कूल बंद होना बताया जा रहा है तो उचित कार्यवाही की जाएगी।
प्रदीप शर्मा, बीईओ