बता दें कि गरियाबंद जिले के झरगांव निवासी 27 वर्षीय हिमांशु नागेश अपनी रुठी पत्नी को मनाने के लिए ससुराल चनाभांटा बस्ती आया था, जिसकी शुक्रवार को खेत में संदिग्ध अवस्था में फंदे में लटकते लाश मिली। सूचना पर पहुंची देवभोग पुलिस ने पंचनामा बनाकर शव को मर्च्यूरी में रखवा दिया, क्योंकि देर शाम होने की वजह से पोस्ट मार्टम नहीं हो सका था।