7 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भीषण हादसा: पेड़ से टकराई तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार, एक की मौत, दो गंभीर

गम्भीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती किया गया है

2 min read
Google source verification
road accident

गरियाबंद. जिला मुख्यालय से लगे भैंसा से लगभग एक किलोमीटर दूर रायपुर-बलौदाबाजार मुख्य मार्ग एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। करमा रपटा के पास लगभग 100 से ज्यादा स्पीड से दौड़ रही बीएमडब्ल्यू कार पेड़ से टकरा गई। भीषण टक्कर के बाद एक युवक की मौत हो गई जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। हादसा शनिवार रात लगभग 11:30 बजे की बताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार दर्दनाक सड़क हादसे में कसडोल निवासी गनपत साहू (30) पिता जुगुत राम साहू की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वहीं गनपत का भाई राकेश (28) व पप्पू साहू को गम्भीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती किया गया है।

रायपुर से कपड़ा खरीद कर जा रहे थे वापस घर
बताया जा रहा है कि बीएमडब्ल्यू कार क्रमांक सीजी 04 केसी 2222 में सवार तीन लोग रायपुर कपड़ा खरीदी कर वापस कसडोल जा रहे थे। इसी दौरान रायपुर-बलौदाबाजार मुख्य मार्ग करमा रपटा के आगे शनिवार रात्रि 11:30 कार अज्ञात वाहन से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। गंभीर रूप से घायल हुए युवकों को 108 की मदद से रायपुर रेफर किया गया। घटना में गनपत की मौत हो गई वहीं राकेश व पप्पू की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतक का पुरा बस स्टैंड कसडोल में कपड़ की दुकान है।

इस रोड पर आए दिन होते रहते हैं हादसे

गनपत के पिता ने बताया कि रात 10 बजे जुगुत राम साहू ने राकेश से फोन पर बात कर वापस आने की जानकारी ली। तब राकेश ने रायपुर से निकलने और आरंग तक पहुंचने की बात कही थी, लेकिन किसी कारण से पुन: रायपुर जा कर वापस रायपुर से बलौदाबाजार मार्ग से घर लौट रहे थे। इसी बीच यह दुर्घटना घटी ज्ञात हो कि भंैसा करमा के पास आए दिन हादसे होते रहते हैं। कुछ दिन पहले सांकरा-पाटन के लोग भी यहीं पर हादसे के शिकार हुए थे।