9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अजीत जोगी का बड़ा बयान, बोले- देश में दो लबरा राजा, एक केंद्र में दूसरा राज्य में

छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस छुरा के तत्वावधान में किसान सम्मेलन स्थानीय नगर पंचायत मंच में संपन्न हुआ

2 min read
Google source verification
Ajit Jogi

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस छुरा के तत्वावधान में किसान सम्मेलन स्थानीय नगर पंचायत मंच में संपन्न हुआ, जिसमें छजका सुप्रीमो अजित जोगी सम्मिलित हुए। छजका कार्यकर्ताओं द्वारा जिलाध्यक्ष नथमल शर्मा के नेतृत्व में स्थानीय विश्राम गृह से बैंड-बाजा के साथ स्वागत जुलूस निकाली गई। रैली बस स्टैंड, बजरंग चौक, सदर बाजार होते हुए नगर पंचायत मंच तक पहुंची। कार्यकर्ताओं द्वारा इस दौरान आतिशबाजी एवं नारे लगाते रहे।

कार्यक्रम के शुभारंभ में कार्यकर्ताओंं द्वारा मुख्य अतिथि का पुष्पहार से स्वागत किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए छजका जिलाध्यक्ष नथमल शर्मा ने कहा कि प्रदेश में एवं देश में भाजपा की सरकार गिरगिट की तरह रंग बदलने वाली है। भाजपा सरकार ने चुनाव के पूर्व 2100 रुपए समर्थन मूल्य एवं 300 रुपए बोनस देने की बात कही थी। वहीं किसानों से एक-एक दाना धान खरीदने की बात कही थी, लेकिन जैसे ही भाजपा सरकार सत्ता में आई अपना चुनावी वादा भूल गई और अब जब चुनाव नजदीक है तो किसानों को एक साल का बोनस देकर गुमराह करना चाह रही है।

छजका सुप्रीमो अजित जोगी ने जनता का अभिवादन दोहा के माध्यम से किया। उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे देश में एवं प्रदेश में दो लबरा राजा है। एक केंद्र में तो दूसरा रायपुर में। दिल्ली वाला राजा चुनाव के समय हर खाते मे 15 लाख रुपए देने की बात तो कहता है, लेकिन सत्ता में आते ही उसे चुनावी जुमला बता दिया। सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने आगे कहा कि गरियाबंद जिले से उनका काफी गहरा लगाव है। रायपुर कलक्टर था, तब एक तरह से ये मेरी कर्मभूमि रही। पार्टी के शपथ पत्र के संदर्भ में लोगों को अवगत कराते हुए बताया कि आजतक सभी पार्टियां चुनाव पूर्व घोषणा पत्र जारी करती थी पर हमने सौ रुपए के स्टांप मे शपथ पत्र जारी किया है, जो घोषणा नहीं हमारी पार्टी का प्रण है। सत्ता में आने के बाद अगर हम अपनी शपथ पूर्ण नहीं करते तो कोई भी आम व्यक्ति कोर्ट जाकर मुझे जेल भेज सकता है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शीला ठाकुर, राघोबा महाणिक, रोहित साहू, अनिस सोलंकी, पवन सोनकर, बिसउहा हरित, चंद्रिका साहू, लक्ष्मण साहू, मेहतर राम साहू, जेठू कोसरे, हेमंत सांग सहित बड़ी संख्या में छजका कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के किसान उपस्थित थे।