24 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

घटिया शौचालय की खुली पोल, निर्माण के बाद भरभराकर गिर गया

घटिया शौचालय की खुली पोल, निर्माण के बाद ही भरभराकर गिर गया
2 min read
Google source verification
Raipur news

Toilet

गरियाबंद/नवापारा(राजिम). समीपस्थ ग्राम छांटा में पंचायत द्वारा ग्रामवासियों के घर घटिया स्तर का शौचालय निर्माण किया जा रहा है। ग्राम के दाऊलाल भारती के घर निर्माणाधीन शौचालय की दिवार बनने के कुछ दिनों बाद भरभराकर गिर गई। बावजूद इसके पंचायत द्वारा कोई सुध नहीं ली गई। दो दिन पूर्व पंचायत में आयोजित ग्राम सभा में दाऊलाल ने यह मुद्दा उठाया था। इसके बाद शौचालय की मरम्मत तो करवा दी गई। लेकिन इसके फिर से गिर जाने की आशंका बनी हुई है।

Read More: बैंक कर्मचारी बनकर ठग ने पूछा पासवर्ड, फिर बैंक खाते से निकाल लिए एक लाख रुपए

शौचालय को देखने से स्पष्ट प्रतीत हो रहा है कि शौचालय व गड्ढे की दीवार के ईंटों के बीच मसाला ठीक से नहीं भरा गया है। जो मसाला लगाया गया है उसमें रेत की मात्रा काफी ज्यादा है। शौचालय की दीवार धसकने की वजह यही थी।

Read More : बाजार जाने की बात कह निकला था घर से, 3 दिन बाद झाडिय़ों के बीच ऐसे मिला

विचारणीय बात यह है कि शौचालय का निर्माण ग्रामवासियों को पहले स्वयं के व्यय पर खुद करना है और जब उनका निर्माण पूर्ण होगा, तो शासन उनके बैंक खातों में निर्धारित 12 हजार प्रति हितग्राही के मान से जमा करेगी। लेकिन यहां पंचायत द्वारा शौचालय निर्माण किया जा रहा है, जिसमें गुणवत्ता पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। शौचालय हेतु गड्ढा भी हितग्राही से ही खुदवाया जा रहा है।

Read More : यात्रियों के लिए अच्छी खबर : 700 ट्रेनों की स्पीड 1 नवंबर से बढ़ जाएगी

इस संबंध में जब सरपंच कमलनारायण साहू से चर्चा करने उन्हें मोबाइल लगाया गया तो उनका मोबाइल कवरेज से बाहर बताया। वहीं सीईओ जिला पंचायत नीलेश क्षीरसागर से संपर्क किया गया तो उन्होंने फोन ही नहीं उठाया और न ही भेज गए मैसेज का जवाब दिया।

Read More : मौसम में हुआ जबरदस्त बदलाव, चक्रवात के असर से जमकर होगी बारिश

बड़ी खबरें

View All

गरियाबंद

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग