27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CM बघेल ने गरियाबंद को दी 219 करोड़ रूपये के विकास कार्यो की सौगात, समीक्षा बैठक में कहा-मॉनिटरिंग करें और समस्याओं को सुनें

Gariaband news : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट मुलाकात कार्यक्रम के अंतर्गत आज गरियाबंद में हैं। उन्होंने सुबह अधिकारियों की समीक्षा बैठक की और उन्हें जरूरी दिशा-निर्देश दिए। गरियाबंद जिले के करोड़ों रुपए के विकास कार्यों की सौगात दी। वे यहां बलौदाबाजार जाएंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गरियाबंद

•

image

Shiv Singh

•

Updated: 7 Dec 2022, 1:55 PM IST

CM  बघेल ने गरियाबंद को दी 219 करोड़ रूपये के विकास कार्यो की सौगात,  समीक्षा बैठक में कहा-मॉनिटरिंग करें और समस्याओं को सुनें

गरियाबंद में विकास कार्यों का लोकार्पण करते सीएम बघेल। इसके पहले पूजा-अर्चना भी की।

गरियाबंद . Gariaband news : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान गरियाबंद जिलेवासियों को कुल 219 करोड़ 47 लाख 25 हजार रूपये के 447 विकास कार्याे की सौगात दी। जिनमें 25 करोड़ 30 लाख 38 हजार रूपये के 141 कार्यो का लोकार्पण एवं 194 करोड़ 16 लाख 87 हजार रूपये के 306 कार्यो का भूमिपूजन शामिल हैं। 6 सितंबर को राजिम विधानसभा में मुख्यमंत्री बघेल 68 करोड़ 59 लाख 93 हजार रूपये लागत का 203 विकास कार्यो का सौगात दी।

यह भी पढ़ें : अजब-गजब : छत्तीसगढ़ में भूत करते हैं मनरेगा का काम , अब तक लाखों की ले चुके मजदूरी लेकिन खुलासा हुआ ऐसे

आज उन्होंने बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा में कुल 150 करोड़ 87 लाख 32 हजार रूपये लागत के 244 विकास कार्यो की सौगात दी। मुख्यमंत्री बघेल ने शिवलिंग में दूध, दही और जल, चढ़ाकर की पूजा-अर्चना। प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री बघेल ने मंदिर प्रांगण में वृक्षारोपण भी किया।

मॉनिटरिंग करें और समस्याओं को सुने: मुख्यमंत्री बघेल

भेंट मुलाकात कार्यक्रम गरियाबंद में अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने निर्देशित किया कि अधिकारी नियमित रूप से शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी लें। योजनाओं की मॉनिटरिंग करे। यह वनांचल क्षेत्र है। यहाँ बहुत काम करने की आवश्यकता है। बिजली,पानी,शिक्षा और स्वास्थ्य के दिशा में बेहतर कार्य करे। उन्होंने जिले में धान खरीदी, गोठान, विद्युत, लो वोल्टेज, सड़क मरम्मत, स्कूलों में शिक्षक और भवन मरम्मत, पुल पुलिया की जानकारी लेकर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिकायत आना अच्छी बात नहीं है। ऐसा काम करें कि शिकायत की गुंजाइश न रहे।

यह भी निर्देश दिए

- महरा जाति प्रमाणपत्र को लेकर आ रही दिक्कतों को दूर करने के निर्देश। अधिकारियों से कहा गया कि सभी जगह में यह समस्या आ रही है।

- पिछड़ी जनजाति के भर्ती के लिए मेरिट के आधार पर पदों में भर्ती की सहमति दी है।

- हाट-बाजार क्लिनिक को बहुत छोटे-छोटे बाजार में न कर बड़े बाजार में करने और ओपीडी को बढ़ाने के निर्देश।

- रीपा में पारंपरिक व्यवसाय से जुड़े लोगों को भी जोड़ने के निर्देश।

बड़ी खबरें

View All

गरियाबंद

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग