क्षेत्रीय विधायक शिवरतन शर्मा के लगातार प्रयासों के बाद अब पहली बार टेल एरिया तक पानी पहुंचाने की अंतिम कोशिश भाटापारा शाखा नहर प्रशासन और प्रबंधन ने शुरू कर दी है। यहां यह बता देना जरूरी होगा, कि टेल एरिया तक अभी पानी नहीं पहुंचा है। तकनीकी दिक्कत दूर करने के बाद अब अंतिम छोर तक सिंचाई पानी पहुंचेगा। भाटापारा शाखा नहर प्रबंधन की कोशिश के बाद अरसे से पानी की मांग कर रहे ग्राम लेवई, सिंगारपुर, कोनी, कोदवा तक सिंचाई पानी पहुंचाने का काम पूरा कर लिया गया है। मानसून के तेवर यदि विपरीत रहे तो गंगरेल बांध से जो पानी छोड़ा जाएगा, वह इन तीन गांव तक पहुंचेगा।