10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रूठे पत्नी को मना कर अपने साथ ले जाने आया था पति, ससुराल में सुबह फंदे पर लटकता मिला शव

पति की संदिग्ध अवस्था में फंदे पर लटकता मिला शव, हत्या या आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस .
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गरियाबंद

•

image

Bhupesh Tripathi

•

Updated: 29 Nov 2019, 9:23 PM IST

रूठे पत्नी को मना कर अपने साथ ले जाने आया था पति,  ससुराल में सुबह फंदे पर लटकता मिला शव

रूठे पत्नी को मना कर अपने साथ ले जाने आया था पति, ससुराल में सुबह फंदे पर लटकता मिला शव

गरियाबंद । छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले अंतर्गत देवभोग में एक घटना घटी है जिसके बाद पुरे इलाके में दहसत का माहौल बना हुआ है । रूठे पत्नी को मनाने आए पति की खेत में संदिग्ध अवस्था में फंदे पर लटकता शव बरामद हुआ है। अभी भी पुलिस युवक की मौत का राज पता नहीं लगा पाई है खुदकुशी है या फिर हत्या की गई है। फिलहाल पुलिस इन दोनों ही एंगल से जांच कर रही है ।

जानकारी के मुताबिक झरगांव निवासी हिमांशु नागेश (27 वर्ष) का शव कपड़े के रस्सी से बने फंदे पर लटकता मिला । दोपहर 3 बजे इसकी सूचना देवभोग पुलिस दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा करने के बाद शव को मर्च्यूरी में रखवा दिया है, क्योंकि देर शाम होने की वजह से पोस्टमार्टम नहीं हो सका है।

देवभोग थाना प्रभारी ने सत्येन्द्र श्याम ने बताया कि प्रथम दृष्टया से यह आत्महत्या लग रहा है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद जांच की दिशा तय की जाएगी। मृतक के ससुराल पक्ष से भी पूछताछ की जा रही है। परिजनों से पूछताछ में पता चला है कि मृतक की पत्नी उसे छोड़कर कुछ दिनों से अपने मायके चनाभांटा में रह रही थी । आज मृतक उसे अपने साथ ले जाने आया था। जिसकी फांसी पर लटकती लाश बरामद हुई है।

Click & Read More Chhattisgarh News.

नर्सिंग कॉलेजों में दाखिले का अंतिम दिन कल, अभी भी हैं 1153 सीटें खाली

दो जवानों को मौत के घाट उतरने वाला हत्या का आरोपी आरक्षक कोर्ट से हुआ फरार, तलाश में जुटी पुलिस

महापौर - अध्यक्ष के अप्रत्यक्ष चुनाव पर सदन में लगी मुहर, विपक्ष के विरोध के बीच पारित हुआ विधेयक

इस बड़ी परेशानी से जूझ रही पुलिस विभाग, आए दिन शहर में हो रहे गंभीर वारदात

नगरीय निकाय चुनाव के लिए भाजपा ने अलग - अलग स्तर में बनाया स्क्रीनिंग कमेटी, 4 दिसंबर तक होगा प्रत्याशियों का चयन