17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अधिकारियों पर जमकर भड़के सांसद चंदूलाल, बोले- आखिर क्या परेशानी है…

इसमें बैठक में जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के अनुपस्थि होने पर सांसद साहू ने नराजगी जताई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गरियाबंद

•

image

Chandu Nirmalkar

•

Updated: 21 Jan 2018, 5:39 PM IST

CG news

गरियाबंद/मैनपुर. तहसील मुख्यालय मैनपुर स्थित जनपद पंचायत के सभागार में शनिवार को दोपहर 3 बजे से महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के सांसद चंदूलाल साहू ने सभी विभागों में चल रहे कार्यों व शासन की योजनाओं का समीक्षा बैठक ली। इसमें बैठक में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, लोक निर्माण विभाग, जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के अनुपस्थि होने पर सांसद साहू ने नराजगी जताई।

उन्होंने कहा कि इन विभागों के जिम्मेदार अधिकारी उपस्थित नहीं हुए हैं। ऐसे में शासन की योजनाओं का लाभ आम जनता तक कैसे पहुंचेगा। विभाग के अधिकारी आपसी ताल-मेल से शासन की योजनाओं को जनता तक पहुंचाएं। साहू ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के स्थानीय अधिकारियों को गर्मी के सीजन से पहले पानी की पूर्व व्यवस्था, हैंडपंपों के मरम्मत आदि के निर्देश दिए।

वन विभाग के अधिकारियों ने बैठक में बताया कि क्षेत्र के बहुचर्चित सलफ जलाशय बांध निर्माण में वन विभाग द्वारा जो रोक लगाई गई थी। वह हट गया है। इसका प्रस्ताव भेजा जा चुका है। कृषि विभाग द्वारा जानकारी दी गई कि क्षेत्र के किसान दलहन तिलहन की फसल लेने आगे आ रहे हैं। उन्हे बीज उपलब्ध कराई गई है। मैनपुर क्षेत्र में पिछले वर्ष सौर सूजला योजना के तहत् 355 सौर ऊर्जा प्लेट लगाया गया है। इस वर्ष 380 सौर ऊर्जा प्लेट लगाया जा रहा है।

जंगलों में पेड़ों की अवैध कटाई पर लगाए रोक
साहू ने कहा कि लगातार जानकारी मिल रही है ओडिशा सीमा से लगे जंगलों से लोग अवैध कटाई कर वहां लगातार अवैध कब्जा कर रहे हैं। वन विभाग के अधिकारी इसे गंभीरता से लें। जरूरत पड़ी तो पुलिस का भी सहयोग ले। इस समीक्षा बैठक में प्रमुख रूप से सांसद प्रतिनिधि योगेश शर्मा, भाजपा मण्डल अध्यक्ष रामदास वैष्णव, जिपं सदस्य लोकेश्वरी नेताम, तहसीलदार एसएस ध्रुव, नायब तहसीलदार एसआर भगत, सीईओ जनपद पंचायत रविराज ठाकुर, गोपाल ध्रुव, डॉ. कालेश्वर नेगी, केके दीवान, आर एन सोरी, अशोक कुमार सिन्हा, एन सी कश्यप, डीएल सिन्हा, यू पवन, दिलीप साहू, विशेसर, मैनपुर सरपंच सरिता ठाकुर आदि उपस्थित थे।

आज भी होगी खरीदी
मैनपुर सहकारी सोसायटी में मक्का खरीदी नहीं किए जाने पर जमकर नराजगी जताते हुए सांसद साहू ने कहा जब सरकार मक्का का समर्थन मूल्य घोषित कर चुकी है, तो इसे खरीदने में क्या परेशानी आ रही है। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व देवभोग निर्भय कुमार साहू तत्काल सहकारी सोसाइटी पहुंचकर किसानों की मक्का खरीदी अपने सामने कराया। आज पांच किसानों के मक्का फसल को समर्थन मूल्य पर खरीदा गया। रविवार अवकाश का दिन होने के बावजूद सांसद के निर्देश पर मक्का की खरीदी की जाएगी।