मंत्री से सवाल पूछा गया था कि एक ओर सरकार बिजली तिहार बना रही है और दूसरी ओर किसानों को बिजली कनेक्शन नहीं दिया जा रहा है, धान बोने पर उनका बिजली कनेक्शन काटने की बात कही जा रही है। इस पर उन्होंने कहा कि शासन ने यह प्रावधान इसलिए किया है, क्योंकि इस वर्ष अल्पवर्षा के कारण पानी की समस्या है। गर्मी में लोगों को पीने के लिए पानी की समस्या न हो, इसलिए किसानों को रबी में धान नहीं बोने की अपील की गई है। उन्होंने कहा कि किसान एक साल धान नहीं बोएंगे तो क्या हो जाएगा। किसानों को इसी शर्त पर बिजली दी जाएगी जब वे धान नहीं बोएंगे। पानी कम है तो उद्योगों पर भी इसी तरह की बंदिश लगाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि ऐसा करने से वहां काम करने वाले मजदूरों का क्या होगा।