27 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG News: नक्सल मार्चे पर पुलिस को बड़ी सफलता, नक्सली कैप किया ध्वस्त, 16.50 लाख बरामद

CG News: नक्सली कैप को ध्वस्त किया है। कैप से 16.50 लाख रूपए नगद, 1 लैपटॉप, इलेक्ट्रानिक डिवाइस सहित भारी मात्रा में नक्सल सामग्री भी बरामद किया गया है।
less than 1 minute read
Google source verification
CG News: नक्सल मार्चे पर पुलिस को बड़ी सफलता, नक्सली कैप किया ध्वस्त, 16.50 लाख बरामद

CG News: नक्सल मार्चे पर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। धमतरी पुलिस, गरियाबंद पुलिस, सीआरपीएफ और कोबरा की संयुक्त टीम ने मैनपुर थाना अंतर्गत ग्राम बड़े गोबरा के पहाड़ी क्षेत्र में नक्सली कैप को ध्वस्त किया है। कैप से 16.50 लाख रूपए नगद, 1 लैपटॉप, इलेक्ट्रानिक डिवाइस सहित भारी मात्रा में नक्सल सामग्री भी बरामद किया गया है।

पुलिस ने बताया कि रविवार को पुलिस की संयुक्त टीम ने मैनपुर के ग्राम बड़े गोबरा के जंगल और पहाड़ी क्षेत्र की ओर सर्चिंग अभियान चलाया। घात लगाकर बैठे नक्सलियों ने पुलिस पार्टी पर अंधाधुंध फायरिंग की। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। पुलिस पार्टी को भारी पड़ता देखकर नक्सली जंगल और पहाड़ की आड़ लेते हुए भाग निकले।

पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर देशी बीजीएल-4 नग, देशी सुरका सेल छोटा 4 नग, हैंड ग्रिनेड-1 नग, बेल्ट मेहरूम कलर-1 नग, नक्सली पोज-2 नग, नक्सली वर्दी 2 सेट नगदी रकम 16,50,000 रुपए, 2 नग मोबाइल, किंडल इलेक्ट्रानिक डिवाईस-1 नग, 1 नग रेडियो, सुरका कारतूस देशी 7 नग, सुरका कारतूस देशी खाली केस 6 नग, इसांस राउंड 5.56 एमएम 15 नग, 7.62 एमएम राउंड 16 नग, 7.62 एमएम खाली केस-2, एचडी कार्टेज-1 नग, एक स्टील बड़ा डिब्बे में 1 नग लैपटॉप, 1 नग लैपटॉप चार्जर, कार्डेक्स-4 बंडल, जिलेटिन राड 15 नग, इलेक्ट्रानिक डेटोनेटर 50 नग, इंसास मैगजीन 1 नग, एसएलआर रायफल मैगजीन 1 नग, सोल्ड्रिंग मशीन-14 नग, इलेक्ट्रानिक वायर-1 बंडल, टिफिन बम-1 नग बरामद किया गया। नक्सली घटना की मैनपुर थाना में विधिवत कार्रवाई की जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

गरियाबंद

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग