26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

व्यापारियों के दुकानों में पुलिस ने छापा मारकर जब्त किए एक हजार किलो पॉलीथिन, सील हुआ गोदाम

नगर में अवैध रूप से पॉलीथिन बेच रहे एक व्यापारी के गोदाम में छापेमार कर एक हजार किलो पॉलीथिन जब्त किया है।(Crime News)
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गरियाबंद

•

image

Bhawna Chaudhary

•

Updated: 10 May 2019, 10:00 PM IST

crime news

व्यापारियों के दुकानों में पुलिस ने छापा मारकर जब्त किए एक हजार किलो पॉलीथिन, सील हुआ गोदाम

देवभोग. एसडीएम के नेतृत्व में पांच सदस्यीय टीम ने नगर में अवैध रूप से पॉलीथिन बेच रहे एक व्यापारी के गोदाम में छापेमार कर एक हजार किलो पॉलीथिन जब्त किया है। टीम में तहसीलदार शरदचंद्र यादव, नायब तहसीलदार कृष्णमूर्ति दीवान, डिप्टी कलेक्टर आशीष अंशुमन टोप्पो, सीईओ मोहनीश आनंद देवांगन, उपनिरीक्षक विवेक सेंगर ने मांझीपारा स्थित मुन्ना जायसवाल के गोदाम में औचक दबिश दी।

इस दौरान टीम को वहां 22 कार्टून फोम वाला कप, 57 कार्टून डिस्पोजल कप,12 कार्टून प्लास्टिक गिलास अवैध रूप से मिले। इसके साथ ही अत्यधिक रूप से पॉलीथिन युक्त कागज के प्लेट जब्त किया गया, जिसके बाद टीम ने कार्रवाई करते हुए गोदाम को भी सील कर दिया। अधिकारियों ने जब्त किए गए सामान की कीमत करीब 1 लाख 75 हजार रुपए आंका है। वहीं, पर्यावरण संरक्षण अधिनियम् 1986 के तहत् धारा-5 के अंतर्गत कार्रवाई किए जाने की बात जांच टीम ने कही है।

चार अन्य व्यापारियों के दुकानों में भी दी दबिश
नगर में कुछ व्यापारियों द्वारा अवैध रूप से पॉलीथिन बेचने का काम धड़ल्ले से किया जा रहा था, ऐसे में नगर में अलग-अलग पांच टीम तैयार की गई। टीमों ने सुबह से ही संबंधित जगह पर जाकर दबिश देकर कार्रवाई की। एसडीएम ने बताया कि टीम ने नगर के चंद्रशेखर किराना में करीब 55 किलो, दिनेश किराना में करीब 10 किलो, किरीट भाई पटेल के किराना में करीब 20 किलो, गायत्री ट्रेडर्स के यहां करीब 33 किलो अवैध रूप से रखे पॉलीथिन को जब्त किया है।

डिस्पोजल ग्लास से भरा छोटा हाथी भी जब्त
एसडीएम निर्भय साहू ने बताया कि कार्रवाई के दौरान राजधानी से डिस्पोजल ग्लास से भरा छोटा हाथी माल छोडऩे के लिए देवभोग पहुंची थी। इस दौरान चालक से पूछताछ करने पर उसने बताया कि करीब 48 कार्टून डिस्पोजल ग्लास छोटा हाथी में रखा हुआ है, जिसके बाद टीम ने छोटा हाथी को भी जब्त कर थाने में पूरे माल के साथ रखवा दिया है। जब्त सामान की कीमत करीब 50 हजार रुपए आंकी गई है।

बड़ी खबरें

View All

गरियाबंद

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग