घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर करेली चौकी प्रभारी अजय सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। लाश को पीएम के लिए मगरलोड सरकारी अस्पताल भिजवाया। रविवार को पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। बहरहाल पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। परिजनों ने बताया कि लालजी मिस्त्री का काम करता था। वह परिवार का इकलौता बेटा था। उसकी तीन बेटियां हैं। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी मातम है।