Breaking News: छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में बड़ा हादसा हो गया है। दरअसल एनएच 43 पर स्थित ग्राम भाडी, जनकपुर में गुरुवार दोपहर 1.30 बजे तेज रफ्तार ट्रैक्टर बेकाबू होकर सड़क किनारे घर में घुस गई। ट्रैक्टर की टक्कर से घर का एक कमरा धरासाई हो गया और ट्रैक्टर आंगन में घुस गया। हादसे में डेढ़ माह के बच्चे की मौत हो गई।
वहीं, घर के पास खलिहान में काम कर रही 55 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। इलाज के उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी भी मौक हो गई। यह पूरा मामला बैकुंठपुर थाना क्षेत्र की है।
जानें पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक, बैकुंठपुर में रिपेयरिंग के लिए आए ट्रैक्टर को लेकर रिपेयरिंग सेंटर का कर्मचारी राजेश चौधरी (18) टेस्ट ड्राइव के लिए बैकुंठपुर-अंबिकापुर मुख्यमार्ग पर निकला था। इसी दौरान ट्रैक्टर सड़क किनारे मुन्ना यादव के घर के कमरे को तोड़ते हुए आंगन में घुस गया। इस हादसे से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
चालक की पिटाई, पुलिस को सौंपा
हादसे के बाद मौके पर जुटी भीड़ ने भागने की कोशिश कर रहे ट्रैक्टर के चालक राजेश चौधरी को पकड़ लिया एवं उसकी पिटाई कर दी। मौके पर पहुंची बैकुंठपुर पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है।