Road Accident: छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया। स्टेट हाईवे के किनारे एक घर में अनियंत्रित ट्रैक्टर जा घुसा। इस हादसे में दुधमुंहे बच्चे और मासूम की बड़ी मां की मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साई भीड़ ने ट्रैक्टर चालक और उसके सहयोगी को पकड़कर जमकर पिटाई कर दी। यह मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।