लोगों का कहना है कि काफी देर तक दमकल विभाग का फोन मिलाते रहे, लेकिन उसके बावजूद भी फोन नहीं लग पाया। लगातार फोन मिलाने के बाद काफी देर बाद दमकल विभाग का फोन मिला, जिसके बाद दमकल विभाग की टीम करीब 1 घंटे देरी से मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। लेकिन, जब तक दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंचती तब तक पार्किंग में खड़ी सभी गाड़ियां और दो पहिया वाहन जलकर राख हो गए।