26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भीम आर्मी संस्थापक चंद्रशेखर के साथियों का नया कारनामा आया सामने, देखें वीडियो-

सगाई समाराेह के दौरान भीम आर्मी संस्थापक चंद्रशेखर के सामने साथियों ने मीडियाकर्मी को पीटा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

lokesh verma

•

Updated: 16 Nov 2018, 1:35 PM IST

Ghaziabad

भीम आर्मी संस्थापक चंद्रशेखर के साथियों का नया कारनाम आया सामने

गाजियाबाद. दिल्ली से सटे गाजियाबाद में भीम आर्मी संस्थापक चंद्रशेखर के साथियों द्वारा मीडियाकर्मी से मारपीट का मामला सामने आया है। बता दें कि चंद्रशेखर अपने करीब आधा दर्जन साथियों के साथ एक शादी समारोह में शिरकत करने गुरुवार रात साहिबाबाद स्थित एक फार्म हाउस में एक सगाई समाराेह में शिरकत करने आए थे। इसी दौरान चंद्रशेखर के साथ आए पंकज जाटव व अन्य का पत्रकार धर्मेंद्र कुमार से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसी विवाद में धर्मेंद्र के साथ चंद्रशेखर के साथियों ने जमकर मारपीट की। पीड़ित धर्मेंद्र ने शुक्रवार को थाना साहिबाबाद में पंकज जाटव और उसके अाधा दर्जन साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

यह भी पढ़ें- भरी सर्दी के बीच झाड़ियों में रो रही थी नवजात बच्ची, मसीहा बने यूपी पुलिस केे इस दरोगा ने पेश की मिसाल

जानकारी के अनुसार, गुरुवार रात भीम आर्मी संस्थापक चंद्रशेखर थाना क्षेत्र साहिबाबाद स्थित वृंदावन फार्म हाउस में एक सगाई समारोह में शिरकत करने आए थे। इस दौरान उनके साथ उनके 6-7 साथी भी थे। बताया जा रहा है कि इस दौरान चंद्रशेखर के साथी पंकज जाट का व अन्य का एक मीडियाकर्मी धर्मेंद कुमार पुत्र डालचंद निवासी मसूरी का विवाद हो गया।

यह भी पढ़ें- ढाई करोड़ की डकैती के बाद सीएम योगी की बड़ी कार्रवाई, एसएसपी और एसएचओ के बाद अब नपेंगे ये पुलिस अफसर

आरोप है कि इस दौरान चंद्रशेखर के साथ आए पंकज जाटव व अन्य ने धर्मेंद्र कुमार के साथ मारपीट भी की। धर्मेंद्र ने शुक्रवार को पंकज जाटव व उसके साथियों की शिकायत साहिबाबाद थाने में की है। पुलिस ने धर्मेंद्र की शिकायत पर पंकज जाटव व उसके 5-7 अज्ञात साथियों के विरुद्ध अपराध संख्या 394/18 धारा 147, 148, 149, 323, 506 में केस दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है।

पति-पत्नी के विवाद को लेकर चलाई गोली, जीजा घायल, देखें वीडियो-

बड़ी खबरें

View All

गाज़ियाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग