26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भरी सर्दी के बीच झाड़ियों में रो रही थी नवजात बच्ची, मसीहा बने यूपी पुलिस केे इस दरोगा ने पेश की मिसाल

झाड़ियों में मिली नवजात को यूपी पुलिस के दरोगा ने पहुंचाया निजी अस्पताल, इलाज का खर्च खुद उठाने की बात कही
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हापुड़

•

image

lokesh verma

•

Updated: 16 Nov 2018, 11:55 AM IST

hapur

भरी सर्दी के बीच झाड़ियों में रो रही थी नवजात बच्ची, मसीहा बने यूपी पुलिस केे इस दरोगा ने पेश की मिसाल

हापुड़. जिले के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि कोई शख्स एक नवजात को झाड़ियों में फेंककर फरार हो गया। भरी सर्दी में नवजात तड़प रही थी। इसी बीच यहां से गुजर रहे एक राहगीर ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। खबर मिलते ही तुरंत पिलखुवा कोतवाली में तैनात दरोगा अजवीर सिंह मौके पर पहुंचे और उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका उपचार चल रहा है। बता दें कि दरोगा ने बच्ची के इलाज का पूरा खर्चा खुद वहन करने की बात कही है। वहीं पुलिस बच्ची के परिजनों की तलाश में जुटी है।

एसयूवी कार छोड़ भाजयुमो के इस बड़े नेता ने खेतों में लगाई दौड़, जानिये पूरा मामला

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के दिनेश नगर में अज्ञात व्यक्ति एक घायल नवजात बच्ची को झाड़ियों में फेंककर फरार हो गया। भरी सर्दी में मासूम झाड़ियों के बीच तड़प रही थी। यह देख वहां से गुजर रहे एक राहगीर ने पुलिस काे सूचना दी। घायल नवजात बच्ची के झाड़ियों में पड़े होने की सूचना मिलने पर पिलखुवा कोतवाली में तैनात दरोगा अजवीर सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने इंसानियत का परिचय देते हुए नवजात बच्ची को पिलखुवा के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। जहां मासूम नवजात का उपचार चल रहा है और बच्ची की हालत में पहले से सुधर बताया जा रहा है।

तेरहवीं से लौट रही महिलाओं से भरी ट्रैक्टर-ट्राली हाईवे पर पलटी, मौके पर मची चीख पुकार, डेढ़ दर्जन से ज्यादा घायल

एसआई अजवीर सिंह का कहना है कि उन्होंने बच्ची को प्राइवेट अस्पताल में इसलिए भर्ती कराया है, ताकि नवजात बच्ची को बेहतर सुविधा मिल सके। साथ इस बच्ची के ईलाज का पूरा खर्च उन्होंने खुद ही उठाने की बात कही है। एसआई अजवीर के इस कार्य की पूरे क्षेत्र में सराहना हो रही है तो अन्य पुलिस अधिकारियों को को भी अपने इस साथी पर गर्व महसूस हो रहा है। वही पिलखुवा पुलिस इस मासूम नवजात को छोड़कर जाने वाले शख्स के साथ-साथ उसके परिजनों की तलाश में जुटी हुई है।

हथियारो के बल पर बदमाशों ने सरकारी खाद केंद्र कर्मचारी से लूटे छह लाख, देखें वीडियो-