scriptगाजियाबाद में पांच साल के बच्चे के साथ कुकर्म, घटना के बाद से चाचा फरार | Child assault in Ghaziabad by uncle | Patrika News

गाजियाबाद में पांच साल के बच्चे के साथ कुकर्म, घटना के बाद से चाचा फरार

locationगाज़ियाबादPublished: Sep 21, 2020 07:59:40 am

Submitted by:

shivmani tyagi

थाना साहिबाबाद इलाके में रिश्तें उस वक्त तार-तार हो गए, जब भतीजे ने अपने चाचा पर उसके साथ कुकर्म करने का आरोप लगाया। आश्चर्य की बात यह है कि जिस बच्चे के साथ कुकर्म किया गया उसकी उम्र महज पांच साल है।

गैंगरेप का वीडियो बनाते रहे दरिंदे, वो भैया कहकर गुहार लगाती रही

गैंगरेप का वीडियो बनाते रहे दरिंदे, वो भैया कहकर गुहार लगाती रही

गाजियाबाद। साहिबाबाद इलाके में रिश्तों का कत्ल कर देने वाली घटना सामने आई है। महज पांच साल के बच्चे के साथ कुकर्म किए जाने की घटना सामने आई है। घटना काे अंजाम देने के आराेप बच्चे के चाचा पर हैं। जब बालक को पोटी करने में परेशानी हुई तो उसने रोते हुए अपनी मां को पूरी घटना के बारे में बताया। बच्चे की मां और पिता की ओर से आरोपी के खिलाफ थाना साहिबाबाद में तहरीर दी है। पुलिस ने बच्चे का मेडिकल परीक्षण कराए जाने के बाद मामला दर्ज कर लिया है। घटना के बाद से आराेपी चाचा फरार बताया जा रहा है।
यह भी पढ़ें

गमगीन माहौल में एक साथ जली चार चिताएं ताे मानों राे पड़ा पूरा गांव

थाना साहिबाबाद इलाके की राजीव कॉलोनी में रहने वाली अंजली ने बताया कि शनिवार दोपहर उसका पांच वर्षीय बेटा गली में खेल रहा था। अचानक ही उसके देवर ने बच्चे को अपने घर बुलाया और उसके साथ कुकर्म कर डाला। इसकी जानकारी उन्हें तब मिली जब बच्चे को पोटी करने में परेशानी होने लगी। बच्चे ने रोते हुए चाचा की सारी करतूत अपनी मां को बताई तो बच्चे की मां के होश उड़ गए। आनन-फानन में बच्चे को इलाज के लिए मोहन नगर अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने भी घटना की पुष्टि कर दी। इसके बाद बच्चे की मां अपने पति के साथ थाना साहिबाबाद पहुंची और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने बच्चे का मेडिकल परीक्षण कराए जाने के बाद मामला दर्ज करते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें

माेदीनगर काे बंदरों से मुक्त कराने की तैयारी में पालिका, दाे हजार से अधिक बंदर चिन्हित

इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए गाजियाबाद के एसपी सिटी अभिषेक वर्मा ने बताया कि इस तरह का मामला सामने आया है। एक अंजलि के नाम की महिला के द्वारा थाने में तहरीर दी गई है। महिला ने अपने पांच साल के मासूम बच्चे के साथ अपने देवर पर ही कुकर्म करने का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर बच्चे का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और मामला दर्ज करते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है। जल्दी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो