11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ghaziabad : सामूहिक दुष्कर्म मामले में दिल्ली महिला आयोग ने सीएम योगी से की उच्च स्तरीय जांच की मांग

गाजियाबाद में युवती से सामूहिक मामले में दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने सीएम योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर उच्च स्तरीय जांच की मांग की।

less than 1 minute read
Google source verification
delhi-women-commission-for-demands-high-level-inquiry-from-cm-yogi-in-ghaziabad-gang-rape-case.jpg

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर गाजियाबाद गैंगरेप मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। उन्होंने इसके लिए एक उच्च स्तरीय समिति गठित करने का भी अनुरोध किया है। मालीवाल ने घटनाक्रम को चौंकाने वाला और परेशान करने वाला बताया है। उन्होंने कहा है कि पीड़िता को किसने चोट पहुंचाई और उसके प्राइवेट पार्ट में लोहे की रॉड जैसी वस्तु डालने के लिए कौन जिम्मेदार था, जिसे जीटीबी अस्पताल में चिकित्सकों ने निकाला था। वहीं, यदि यह साबित हो जाता है कि लड़की साजिश रचने में शामिल थी और पीड़ित नहीं है तो उसके खिलाफ भी आईपीसी की धारा 182 के तहत कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कहा कि गाजियाबाद वाली महिला की एमएलसी गंभीर चोटों को दर्शाती है। जिसमें कहा गया है कि वह रस्सियों में बंधी हुई थी। गर्दन और जांघों पर खरोंच थी और खून बह रहा था। उसके शरीर से 5-6 सेमी की लोहे की छड़ निकाली गई थी। हमने यूपी पुलिस को नोटिस जारी किया था। हालांकि उन्होंने दावा किया है कि केस झूठा है। ये परेशान करने वाला और बेहद चौंकाने वाला है।

यह भी पढ़े - गजब: महज 9 करोड़ रुपये के प्लाट की नीलामी में बोली लगी 1100 करोड़

लड़की ने फर्जी मामला दर्ज कराया तो उसके खिलाफ करें कार्रवाई

उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर मामले की जांच के लिए एक उच्च स्तरीय समिति गठित करने का अनुरोध किया है। साथ ही कहा है कि यदि वास्तव में ये साबित हो जाता है कि लड़की ने संपत्ति विवाद निपटाने के लिए फर्जी मामला दर्ज किया है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।