26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इलेक्शन कमिश्नर का एेलान, इस लोकसभा चुनाव में होंगे बड़े बदलाव, ये लोग नहीं डाल सकेंगे वोट

मुख्य चुनाव कमिश्नर ने की घोषणा तैयारियां शुरू
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

Nitin Sharma

•

Updated: 21 Sep 2018, 12:45 PM IST

DEMO PIC

इलेक्शन कमिश्नर का एेलान, इस लोकसभा चुनाव में होंगे बड़े बदलाव, ये लोग नहीं डाल सकेंगे वोट

गाजियाबाद।लोकसभा 2019 को लेकर जहां एक तरफ राजनीतिक पार्टियां एक दूसरे को मात देने के लिए अपनी रणनीति बिठा रही है।ठीक उसी तरह अब प्रशासन के साथ इलेक्शन कमीशन भी छोटी से छोटी गड़बड़ी या किसी तरह की लापरवाही से बचने के लिए तैयारियों में जुट गया है। यही वजह है कि हाल ही में यूपी के गाजियाबाद महानगर पहुंचे प्रदेश निर्वाचन आयुक्त ने चुनाव को लेकर बड़ा एेलान कर दिया है।उन्होंने चुनाव में बड़े बदलाव की बात भी कहीं है।साथ ही यह भी साफ कर दिया कि अगर यह लोग बूथ पर वोट डालने पहुंचे। तो इन्हें रोक दिया जाएगा।

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें-फर्जी कागजात बनाकर जमानत दिलाने वाले गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

इस बार लोकसभा चुनाव में इलेक्शन कमिश्नर ने किए ये बदलाव

अगले आने वाले चुनाव आम चुनाव निष्पक्ष व पारदर्शी तरीके से संपन्न हो।साथ ही 18 वर्ष की आयु का हर युवा वोटर बने।यह इलेक्शन कमिशन की प्राथमिकता सूची में शामिल है।इसके लिए 31 अक्टूबर तक मतदाता पुनरीक्षण का काम चलेगा।वहीं इस मौके पर गाजियाबाद के हिंदी भवन में पहुंचे मुख्य निर्वाचन अधिकारी वेंक्टेश्वर लू ने कहा कि इस बार के चुनाव के लिए तैयारी शुरू हो चुकी है।इस बार कुछ नियमों में बदलाव किये जा रहे है।इसमें सबसे बड़ा बदलाव फर्जी मतदाता रोकने के लिए मतदाता सूची पर लगे फोटो के जरिये भी सत्यापन किया जाएगा। यह इसी बार से लागू किया गया है।

यह भी पढ़ें-मोबाइल लेने गए ग्राहक ने रुपये की जगह थैले से निकाल कर रख दिया ये सामान, वीडियो देखकर आप भी रह जाएंगे दंग

प्रदेश में है इतने बूथ आैर वोटर किया यह दावा

हिंदी भवन में पहुंचे मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में 1.63 लाख पोलिंग बूथ है। जिन पर अभी तक 14.1 करोड़ मतदाता पंजीकृत है।इनकी संख्या पुनरीक्षण, दावे आैर आपत्तियों का काम पूरा होने पर बढ़ सकती है।उन्होंने बताया कि अभी सभी जिलों में मतदाताआें को जोड़ने का काम चल रहा है। अब तक वोटर का सिर्फ नाम से सत्यापन होता था।लेकिन इस बार फोटो से भी सत्यापन किया जाएगा। इसके लिए विशेष साॅफ्टवेयर बनाया गया है।यह साॅफ्टवेयर बता देगा कि मतदाता का दूसरी जगह तो वोट नहीं बना हुआ है।इससे चुनाव में फर्जी वोट बनाने के संबंध में लगने वाले आरोपों पर रोक लग सकेगी। इतना ही नहीं वेंक्टेश्वर लू ने कहा कि 23 सितंबर से लेकर 7, 14 व 27 अक्टूबर को मतदाता बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

गाज़ियाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग