27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस नंबर पर एक कॉल करने से हल होगी बिजली विभाग की हर शिकायत

बिजली विभाग ने अब उपभोक्ताओं के लिए एक हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिया है। इस नंबर पर आप अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

sandeep tomar

•

Updated: 12 Sep 2016, 6:53 AM IST

Helpline for women in all MP districts

Helpline for women in all MP districts

गाजियाबाद। बिजली बिल में गड़बड़ी की दिक्कत हो या फिर पावर लोड बढ़वाने की परेशानी हो। अब एक फोन पर सभी समस्याएं हल हो जाएंगी। पावर कारपोरेशन ने उपभोक्ताओं के लिए एक हेल्पलाइन नंबर (8130896508) जारी किया है। इस नंबर के जरिए लोग घर बैठे कारपोरेशन के सीनियर अधिकारियों तक अपनी समस्याएं पहुंचा सकेंगे।

अब तक यह नंबर सिर्फ पावर कट से संबंधित जानकारी देने के लिए एक्टिव किया गया था, लेकिन अब पावर कारपोरेशन ने इसे हेल्पलाइन नंबर के तौर पर चालू कर दिया है। यह नंबर सर्किल फर्स्ट (सिस हिंडन क्षेत्र) के उपभोक्ताओं के लिए जारी किया गया है। बिल में गड़बड़ी, मीटर रीडिंग से संबंधित परेशानी, लोड बढ़वाने में आ रही दिक्कतों या फिर नए कनेक्शन को लेने में आ रही दिक्कतों का हल इस नंबर पर कॉल करने से हो सकेगा।

उपभोक्ताओं की कॉल पर पावर कारपोरेशन के कर्मचारी समस्या को रजिस्टर में नोट करेंगे और संबंधित क्षेत्र के एसडीओ और अवर अभियंता तक पहुंचाएंगे। इसके बाद जेई और कारपोरेशन के अधिकारी उपभोक्ता से संपर्क कर उसकी समस्याओं को दूर करेंगे। पावर कारपोरेशन जल्द ही टीएचए और लोनी क्षेत्र के लिए भी अलग-अलग हेल्पलाइन नंबर जारी करने की तैयारी कर रहा है।

पावर कारपोरेशन के चीफ इंजीनियर एसके गुप्ता का कहना है कि विद्युत उपभोक्ताओं की सहूलियत के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। इस नंबर पर आने वाली कॉल पर संबंधित अधिकारी एक्शन लेकर समस्याएं हल कराएंगे। हेल्पलाइन नंबर की मॉनीटरिंग मेरे स्तर पर की जाएगी। इसमें किसी अधिकारी-कर्मचारी ने लापरवाही की तो कार्रवाई होगी।