दो बदमाश गिरफ्तार, दो फरार
जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को क्षेत्र में चार बदमाश कार लूट की घटना को अंजाम देकर फरार हो रहे थे। जैसे ही सूचना पिलखुआ कोतवाली पुलिस को मिली तो पुलिस ने घेरा बंदी शुरू कर दी। वहीं जब पुलिस की टीम ने कार को देखा तो उसे रुकने का इशारा किया। लेकिन बदमाश नहीं रुके और पुलिस पर फायरिंग करते हुए डुहरी पेट्रोल पम्प के पीछे भाग गए। वहीं जब पुलिस ने उनका पीछा किया तो पुलिस की जबावी फायरिंग में दो बदमाश घायल हो गए। जबकि इस एनकाउंटर में दो बदमाश भागने में कामयाब रहे। जिनकी अभी भी जंगलों में तलाश की जा रही है। दूसरी ओर पकड़े गए बदमाशों के पास से एक देशी तमंचा एक कार और भारी मात्रा में कारतूस बरामद हुए है। पुलिस के मुताबिक बदमाशों पर कई लूट डकैती मर्डर जैसी घटनाओ के मुकदमे दर्ज है।