17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गाजियाबाद में पुलिस ने लूट गैंग के 10 सदस्यों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में चोरी का माल बरामद

पुलिस ने चोरी की सात मोटरसाइकिल और 15 लूटे गए मोबाइल फोन और अवैध हथियार भी बरामद किए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

Iftekhar Ahmed

•

Updated: 2 Feb 2018, 4:26 PM IST

ghaziabad

गाजियाबाद। दिल्ली से सटे गाजियाबाद में लगातार बढ़ती अपराधिक घटनाओं की रोकथाम करने के लिए पुलिस ने हर थाना क्षेत्र में एक विशेष चेकिंग अभियान चलाया हुआ है ।जिसके चलते गुरुवार को थाना लोनी ट्रोनिका सिटी पुलिस ने लूटपाट करने वाले एक बड़े गैंग का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस गैंग के 10 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। जिन के कब्जे से पुलिस ने चोरी की सात मोटरसाइकिल और 15 लूटे गए मोबाइल फोन और अवैध हथियार भी बरामद किए हैं।

यह भी पढ़ें

पति के जिले में तबादला करवाने में परिषदीय टीचर्स को हो रही देरी, अफसरों के पास जवाब नहीं

यह भी पढ़ें

मेरठ में बरामद हुआ हथियार का जखीरा और बुलेटप्रूफ जैकेट, संदिग्ध हुए पंचर कार से फरार

यह भी पढ़ें

देखें, किस तरह चंद मिनटों में बुलेट बाइक ले गये चोर

कैसे हुई कार्रवाई ?
बता दें कि पुलिस की तमाम कोशिशों के बावजूद भी गाजियाबाद में आए दिन बदमाश कहीं ना कहीं एक नई अपराधिक वारदात को अंजाम देकर फरार हो जा रहे थे। जनपद में लूट, हत्या, डकैती ,अपहरण और चोरी जैसी वारदातें आम होती नजर आ रही थी। खासतौर से मोबाइल और चेन स्नेचिंग के मामले सबसे ज्यादा सामने आ रहे हैं। जिनको लेकर पुलिस ने एक योजना तैयार की और गाजियाबाद के लोनी थाना ट्रोनिका सिटी पुलिस ने ऐसे ही 10 लुटेरों को गिरफ्तार किया है ।

यह भी पढ़ें

जल्द ही यूपी के इन दो जिलों को कनेक्ट करेगी मेट्रो

यह भी पढ़ें

दामाद ने की सास की हत्या, वजह जान चौंक जाएेंगे आप

यह भी पढ़ें

पुलिस और अपराधियों के बीच चली ताबड़तोड़ गोलियां

भारी मात्रा में चोरी का माल बरामद
वहीं इस पूरे मामले में एसपी देहात अरविंद कुमार मौर्य ने बताया कि लगातार बढ़ती हुई अपराधिक वारदातों की रोकथाम के लिए गाजियाबाद के एसएसपी हरिनारायण सिंह के आदेशों के बाद बदमाशों की धरपकड़ के लिए हर थाना क्षेत्र में एक विशेष टीम का गठित किया गया है। जिसका अनुपालन करते हुए गुरुवार को लोनी थाना ट्रोनिका सिटी पुलिस ने एक बड़े लुटेरे गैंग का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस गैंग के 10 लुटेरों को दबोचा है । जिनके कब्जे से सात चोरी की मोटरसाइकिल और लोगों से लूटे गए 15 कीमती मोबाइल फोन के अलावा अवैध हथियार भी बरामद किए हैं ।उन्होंने बताया कि यह गैंग पिछले काफी समय से एनसीआर में सक्रिय था और पलक झपकते ही यह दुपहिया वाहन की चोरी की वारदात को अंजाम देने में माहिर था। इसके अलावा इस गैंग के लोग चोरी की मोटरसाइकिल पर सवार होकर महिलाओं और सड़क पर चलते लोगों के साथ मोबाइल और चेन स्नेचिंग की वारदात को अंजाम दिया करता था।


जांच में जुटी पुलिस
जानकारी के मुताबिक गुरुवार को पुलिस चेंकिग कर रही थी और इसी दौरान लुटेरों के गैंग को धर दबोचा है। उन्होंने बताया कि इनके कब्जे से मिली 7 मोटरसाइकिलो में से 6 मोटरसाइकिल ट्रेस भी हो चुकी हैं ।जो कि दिल्ली से ही हाल में लूटी गई थी। साथ ही उन्होंने बताया कि यह गैंग पिछले काफी समय से दिल्ली और आसपास के इलाकों में वारदात कर दूरदराज के इलाकों में इन बाइक्स को ठिकाने लगाने का काम किया करते थे। पुलिस अभी इस जानकारी में भी जुटी है। कि आखिर यह इससे पहले कहां-कहां मोटरसाइकिल बेचा करते थे।