
suicide
गाजियाबाद ( ghazibad news ) साहिबाबाद इलाके की मिथिला कॉलोनी में एक दंपति ने पंखे से लटककर ( Suicide) आत्महत्या कर ली। कफी देर तक भी जब दरवाजा नहीं खुला ताे बेटी ने शाेर मचाकर पड़ाेसियाें काे इकट्ठा किया। पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पति-पत्नी दोनों ही पिछले काफी समय से कर्ज में डूबे हुए थे। माना जा रहा है कि दोनों ने कर्ज के चलते मौत को गले लगाया है।
यह घटना गाजियाबाद के साहिबाबाद थाना क्षेत्र के अर्थला की है। करीब 20 वर्ष से इलाके में रहने वाले 50 वर्षीय महेंद्र व इनकी 45 वर्षीय इनकी पत्नी शीला का शव फंदे पर लटका मिला। मिली जानकारी के अनुसार दंपति कर्ज से परेशान था। घटना की सूचना पर पहुंचे रिश्तेदारों ने पूछने पर बताया कि, दंपति खुश-मिजाज था। दाेनाें के बीच कभी झगड़ा नहीं हाेता था। दाेनाें की दाे बेटियां व दाे बेटे हैं। एक पुत्र की आकस्मिक मौत हो चुकी है। एक बेटी व एक बेटा शादीशुदा हैं, जो नोएडा में प्राइवेट गाड़ी पर ड्राइविंग करता है।
आत्महत्या के कारणों का भी कुछ पता नहीं लग पाया है। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। मृतक की बेटी ने बताया कि सुबह उठकर जब उसने अपने मम्मी-पापा का कमरा खोलना चाहा तो वह अंदर से बंद था। उसने काफी आवाज देने के बाद तब आस पड़ोस के रिश्तेदारों को फोन किया और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने आकर गेट खोला तो परिवार के सभी लोग दंपति को फांसी पर झूलता देखकर हक्का बक्का रह गए।
पुलिस क्षेत्राधिकारी केशव कुमार के अनुसार पुलिस को सुबह सूचना मिली थी कि पति-पत्नी ने पंखे से लटककर आत्महत्या की है। दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाए हैं। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। अभी सुसाइड करने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। उनके पास कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं मिला है।
Updated on:
13 Jul 2020 04:30 pm
Published on:
13 Jul 2020 04:29 pm
बड़ी खबरें
View Allगाज़ियाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
