
प्रियंका गांधी न बनाती ये मास्टर प्लान तो भाजपा प्रत्याशी वी.के सिंह तोड़ देते अमित शाह का भी रिकॉर्ड
गाजियाबाद। 17वीं लोकसभा के रिजल्ट जारी होने के साथ ही भाजपा ने एक बार फिर प्रचंड़ बहुमत हासिल की है। जिसके बाद भाजपाईयों में जश्न का माहौल है और लोग मिठाई बांटकर खुशी मना रहे हैं। इस बीच गाजियाबाद लोकसभा सीट को लेकर कई तरह की चर्चा हो रही है।
इस सीट पर भाजपा प्रत्याशी जनरल वी.के सिंह ने नौ लाख से अधिक वोट हासिल कर जीत दर्ज की है। जबकि 2014 में वी.के सिंह को 7,58,482 वोट मिले थे। ये अपने आप में भी एक रिकॉर्ड है। हालांकि इस बार अगर प्रियंका गांधी कांग्रेस प्रत्याशी को लेकर प्लान नहीं बनाती तो गाजियाबाद से भाजपा प्रत्याशी अमित शाह का भी रिकॉर्ड तोड़ देते।
दरअसल, अमित शाह को गुजरात के गांधी नगर में 8,89,925 वोट प्राप्त हुए हैं और उन्होंने यहां से 5,57,014 वोटों से सबसे बड़ी जीत दर्ज की है। वहीं गाजियाबाद से वी.के सिंह को 9,44,503 वोट मिले और उन्होंने 5,01,500 वोट से जीत दर्ज की। वहीं इस सीट से कांग्रेस ने डॉली शर्मा को टिकट दिया, जिन्हें 1,11,944 वोट मिले। डॉली शर्मा के लिए प्रियंका शर्मा ने खुद रोड शो किया था और लोगों से वोट देने की अपील की थी।
राजनीतिक विशेषज्ञों की मानें तो अगर कांग्रेस इस सीट डॉली शर्मा को टिकट न देकर किसी अन्य को टिकट देती तो भाजपा के वी.के सिंह को और भी वोट मिलता और वह देश में सबसे ज्यादा अंतर से जीत दर्ज करते। जबकि अभी अमित शाह ने सबसे ज्यादा अंतर से जीत दर्ज की है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस द्वारा ब्राह्मण कार्ड खेले जाने से भाजपा का ब्राह्मण वोट बंट गया।
Updated on:
24 May 2019 01:41 pm
Published on:
24 May 2019 01:41 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
