27 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हर घर तिरंगा अभियान में पुरस्कार जीतने के लिए गाजियाबाद पुलिसकर्मियों में लगी होड़

गाजियाबाद के एसपी देहात डॉक्टर इलाज राजा ने बताया कि तिरंगा अभियान के तहत जिले के सभी थानों और चौकियों में ध्वजारोहण के साथ ही उनको सजाने का भी कार्य किया जाएगा। हर घर तिरंगा अभियान में पुलिस अपने सभी वाहनों पर तिरंगा ध्वज लगाएगी।

2 min read
Google source verification
ghaziabad_police_compete_to_win_prizes_in_har_ghar_tiranga_campaign.jpg

आजादी का 75वां दिवस प्रदेशसरकार बड़े धूमधाम के साथ और एक बड़े त्योहार के रूप में मनाने जा रही है। जिसके तहत गाजियाबाद जिला प्रशासन भी इसके लिए पूरी तरह से गंभीर है और कई तरह की योजनाओं पर कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में गाजियाबाद पुलिस भी तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए पूरी मेहनत से जुटी हुई है। दरअसल जिले की सभी पीसीआर और पीआरवी के अलावा लेपर्ड और चीता मोटरसाइकिल पर भी 15 अगस्त को तिरंगा लहराया जाएगा। इसके लिए पुलिस प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। बड़ी बात यह है कि इस दौरान पुलिस के वाहनों और थाने व चौकियों को बखूबी ढंग से सजाया जाएगा। जिसका वाहन सबसे सुंदर दिखाई देगा, उस पुलिसकर्मी को पुरस्कृत भी किया जाएगा।

यह भी पढ़े - महिला से बदसलूकी मामले में BJP नेता श्रीकांत त्यागी के सपोर्ट में आया परिवार, पुलिस पर लगाए ये आरोप

कपड़े और कागज के तिरंगों का होगा इस्तेमाल

इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए गाजियाबाद के एसपी देहात डॉक्टर इलाज राजा ने बताया कि तिरंगा अभियान के तहत जिले के सभी थानों और चौकियों में ध्वजारोहण के साथ ही उनको सजाने का भी कार्य किया जाएगा। उन्होंने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान में पुलिस अपने सभी वाहनों पर तिरंगा ध्वज लगाएगी। इस दौरान कोई भी तिरंगा प्लास्टिक का नहीं होगा। बल्कि कपड़े और कागज के तिरंगों का ही इस दौरान इस्तेमाल किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अलग.अलग दिन अलग.अलग स्थानों पर तिरंगा रैली और तिरंगा वितरण एवं तिरंगा फहराने का कार्यक्रम किया जाएगा। ऐसे में सभी पुलिसकर्मियों को यह भी विशेष ध्यान देना होगा कि कहीं पर भी राष्ट्रध्वज तिरंगे का अपमान नहीं हो, राष्ट्रध्वज को कोई भी गलत तरीके से नहीं फहराए। साथ ही इसे जमीन पर भी न गिरने दिया जाए। पुलिस को इस चीज का विशेष ध्यान रखना होगा।

यह भी पढ़े - Noida: नमस्ते कहकर बुजुर्गों से लूटपाट को देता था अंजाम, मुठभेड़ में गोली लगने से घायल

श्रेष्ठ सजावट वाले वाहनों को किया जाएगा पुरस्कृत

एसपी ने बताया कि तिरंगा अभियान के तहत सभी थाने चौकियों और पुलिस के वाहनों को सजाते हुए उन पर तिरंगा लगाया जाएगा। जो भी सबसे ज्यादा सुंदर दिखाई देंगे और उनकी सजावट श्रेष्ठ होगी ऐसे सभी वाहन चालकों को पुरस्कृत किया जाएगा। ताकि आने वाले आयोजनों पर अन्य पुलिसकर्मी भी उनसे प्रेरणा ले सकें। उन्होंने बताया कि जिले में लगभग 85 से ज्यादा चार पहिया वाहन और डेढ़ सौ से ज्यादा दो पहिया वाहन पुलिस की गश्त पर कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए जिले भर में इस्तेमाल किया जाएगा।