
बीए की छात्रा का अपहरण कर चार युवकों ने किया गैंगरेप, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
गाजियाबाद।प्रदेश में भाजपा की सरकार आने के बाद भले ही प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महिलाओं को सुरक्षा देने के तमाम वादे कर रहे हो लेकिन आज भी प्रदेश में महिलाएं अपने आप को सुरक्षित महसूस नहीं कर पा रही हैं । ताजा मामला दिल्ली से सटे गाजियाबाद के मुरादनगर इलाके में सामने आया है।जहां पर एक b.a की प्रथम वर्ष की छात्रा को एक कार में सवार चार युवकों द्वारा अपहरण किया गया और उसे हरिद्वार ले जाकर उसके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया। बुधवार की देर रात बदहवास हालत में छात्रा थाना मुरादनगर पहुंची जहां उसने पुलिस को आपबीती बताई।जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें-पेड़ से लटका मिला लापता युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
दवार्इ लेने जाने के दौरान कार में खींचकर किया अगवा
जानकारी के अनुसार गाजियाबाद के थाना मुरादनगर इलाके के एक गांव की रहने वाली छात्रा बीए की प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रही है। जिसे अचानक ही बुखार की शिकायत बनी। जिसके बाद वह अपने घर से अस्पताल में दवाई लेने गई थी।आरोप है कि इसी दौरान कार में सवार चार युवकों द्वारा उसे कार में अगवा कर लिया गया। इसके बाद कार सवार चार आरोपी उसे मेरठ ले गए। यहां से आरोपी उसे हरिद्वार ले गए। आरोप है कि यहां एक होटल में उसके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया।
आरोपियों के चंगुल से छूटकर मुरादनगर पहुंची पीड़िता
लेकिन बुधवार देर रात छात्रा किसी तरह उनके चंगुल से छूटी और वह थाना मुरादनगर में पहुंची औऱ उसने पुलिस को आपबीती बताई।जिसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।उधर इस पूरे मामले में एसपी देहात अरविंद कुमार मौर्य का कहना है कि थाना मुरादनगर इलाके के एक गांव की रहने वाली एक छात्रा के परिजनों द्वारा थाने में अपहरण की आशंका जताते हुए तहरीर दी थी।जिसका मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी थी। लेकिन बुधवार को देर रात अचानक बदहवास हालत में लड़की खुद ही थाने पहुंच गई। और उसने पुलिस को सारी बातें बताई।छात्रा के बताए अनुसार पुलिस मामले की जांच करते हुए आरोपियों की तलाश में जुट गई हैं।
Published on:
14 Sep 2018, 4:19 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.