
पार्क में पेड़ से लटका मिला युवक शव, परिवार में मची चीख-पुकार
गाजियाबाद. साहिबाबाद के इंदिरा प्रियदर्शनी पार्क में एक गार्ड का शव पेड़ से लटका हुआ मिलने से सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि गार्ड सूरजपाल सिंह पार्क में ही गार्ड का काम करता था। परिजनों के मुताबिक उस पर कर्ज हो गया था और ब्याजखोर घर पर पैसे लेने के लिए लगातार चक्कर लगा रहे थे। इसके चलते वह काफी दिनों से परेशान था। गुरुवार सुबह 6 बजे साथी गार्ड से सूचना मिली सूरज का शव पार्क के पेड़ से लटका है।
बता दें कि गाजियाबाद में बगैर पंजीकृत के फाइनेंसर की बाढ़ सी आ गई है, जो कि मोटे ब्याज पर लोगों को पैसा देते हैं और ब्याज नहीं दिए जाने पर प्रताड़ित करते हैं। ऐसा ही एक मामला थाना साहिबाबाद इलाके में उस वक्त सामने आया। जब एक गार्ड की नौकरी करने वाले शख्स ने पड़ोस में ही रहने वाले किसी शख्स से 23 हजार रुपए ब्याज पर लिए थे।जब गार्ड द्वारा ब्याज समय पर नहीं दिया गया तो ब्याजखोर उसके घर जा पहुंचा। उसने उसके घरवालों के सामने बुरा भला कहा, जिसके बाद से सूरज पाल सिंह बेहद टेंशन में रहने लगा। गुरुवार की सुबह उसके एक साथी गार्ड ने उसके परिजनों को सूचना दी कि सूरजपाल सिंह का शव एक पेड़ से लटका हुआ है, जिसे देखकर लगता है कि उसने फांसी लगाकर आत्महत्या की है।
उधर, गार्ड के बेटे ने इस मामले में बताया कि उन्हें किसी भी बात की कोई टेंशन नहीं थी, लेकिन उन्होंने पड़ोस में ही रहने वाले एक शख्स से 23 हजार रुपये ब्याज पर लिए थे। ब्याज समय पर नहीं पहुंचा तो वह शख्स घर पर आया और उन्हें बुरा भला कहा। तभी से वह टेंशन में थे, जिसके चलते पिता ने अपनी जीवन लीला समाप्त की है। इस पूरे मामले में एसपी सिटी श्लोक कुमार का कहना है कि इस तरह का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर गहन जांच के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Updated on:
22 Nov 2018, 11:27 AM IST
Published on:
22 Nov 2018, 11:02 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.