26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बाहुबली राजा भैया के भाई ने भाजपा पर बोला हमला, कर डाली ये बड़ी मांग

बुलंदशहर पहुंचे एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह ने की आर्थिक आधार पर आरक्षण देने की मांग
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बुलंदशहर

•

image

lokesh verma

•

Updated: 22 Nov 2018, 9:56 AM IST

bulandshahr

बाहुबली राजा भैया के भाई ने भाजपा पर बोला हमला, कर डाली ये बड़ी मांग

बुलंदशहर. कुंडा के निर्दलीय विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के भाई प्रतापगढ़ से एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह उर्फ गोपाल भैया ने कहा है कि वे मौजूदा आरक्षण व्यवस्था के विरोधी हैं। उन्होंने भाजपा सरकार से मांग की कि सर्वसमाज को आर्थिक आधार पर आरक्षण की व्यवस्था होनी चाहिए। इससे उच्च जाति के लोगों को भी आरक्षण का लाभ मिल सकेगा।

सैकड़ों मुसलमानों ने पेश की हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल, हिंदू महिला की अर्थी को कांधा देकर किया अंतिम संस्कार, देखें वीडियो-

बता दें कि प्रतापगढ़ से एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह उर्फ गोपाल भैया बुधवार को बुलंदशहर पहुंचे थे। यहां वलीपुरा सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि कुंडा के निर्दलीय विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने पिछले दिनों जनसत्ता पार्टी बनाने की घोषणा की थी। आयोग में पार्टी के नाम का प्रमाण-पत्र मिलने की प्रक्रिया जारी है। उन्होंने कहा कि निर्दलीय विधायक राजा भैया ने कुंडा क्षेत्र से लगातार 25 साल तक प्रतिनिधित्व करने का रिकार्ड बनाया है। इसे लेकर समर्थकों की तरफ से लखनऊ के रमाबाई स्टेडियम में 30 नवंबर को राजा भैया का सम्मान किया जाएगा। उन्होंने यहां पार्टी समर्थकों से 30 नवंबर को लखनऊ पहुंचने का आह्वान भी किया।

अचानक घर के बाहर से गायब हुए दो मासूम, पुलिस ने 24 घंटे में ढूंढ निकाला, परिजन बोले- थैंक्यू यूपी पुलिस, देखें वीडियो-

एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह ने आगे कहा कि जनसत्ता पार्टी सर्वसमाज को साथ लेकर चलेगी। पार्टी की प्राथमिकता में किसान सबसे ऊपर हैं। किसानों को फसलों की कीमत लागत मूल्य के हिसाब से मिलना चाहिए। पार्टी का उद्देश्य आमजन को सड़क, बिजली व पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर ने मायावती को कहा कुछ ऐसा तो दलित चिंतकों ने उसको दी ये सलाह, देखें वीडियो-

बड़ी खबरें

View All

बुलंदशहर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग