26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अवैध संबंधों को लेकर महिला ने बुजुर्ग को ब्लैकमेल किया तो सिल-बट्‌टे से उतार दिया मौत के घाट फिर खुद भी किया ये काम

ग्रेटर नोएडा में 14 नवंबर को हुई महिला की हत्या के मामले का पुलिस ने किया खुलासा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्रेटर नोएडा

•

image

lokesh verma

•

Updated: 22 Nov 2018, 9:21 AM IST

greater noida

अवैध संबंधों को लेकर महिला ने बुजुर्ग को ब्लैकमेल किया तो सिल-बट्‌टे से उतार दिया मौत के घाट फिर खुद भी किया ये काम

ग्रेटर नोएडा. सेक्टर बीटा-2 में 14 नवंबर को हुई महिला की हत्या का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस ने इस वारदात के आरोपी को गिरफ्तार कर ये दावा किया है कि महिला की हत्या अवैध संबंध और पैसों के लेन-देन को लेकर हुई थी। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के महिला से अवैध संबंध थे और इस दौरान उसने उससे 60 हजार रुपये ले लिए थे। इन रुपये को मांगने पर महिला उसे फंसाने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगी थी, जिससे छुटकारा पाने के लिए उसने महिला की हत्या कर दी।

अचानक घर के बाहर से गायब हुए दो मासूम, पुलिस ने 24 घंटे में ढूंढ निकाला, परिजन बोले- थैंक्यू यूपी पुलिस, देखें वीडियो-

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, अनूपवती ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 सेक्टर में किराए के मकान में रहती थी और लोगों के घरों में काम करती थी। 14 नवंबर को अनूपवती अपने बेटे रवि के साथ बाइक से अपने किराए के कमरे में सामान लेने आई थी। मां को कमरे में छोड़कर रवि खाना लेने चला गया था। उसने बताया था कि जब वह वापस लौटा तो बुलंदशहर निवासी धर्मवीर से मां का झगड़ा हो रहा था। झगड़े के दौरान ही आरोपी ने सिल-बट्टे से मां के सिर पर वार कर दिया। घटना के बाद बेटा रवि अन्य लोगों की मदद से घायल अनूपवती को अस्पताल लेकर पहुंचा। जहां उसकी मौत हो गई थी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी धर्मवीर ने भी जहर खाकर खुदकुशी का प्रयास किया था। इसके बाद उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उसका इलाज चल रहा था। मंगलवार को अस्पातल से छुट्टी मिलते ही कोतवाली कासना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

सैकड़ों मुसलमानों ने पेश की हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल, हिंदू महिला की अर्थी को कांधा देकर किया अंतिम संस्कार, देखें वीडियो-

बुलंदशहर निवासी आरोपी धर्मवीर ने पूछताछ में बताया है कि महिला से उसके संबंध थे। महिला ने उससे 60 हजार रुपये लिए थे, लेकिन मांगने पर वह उसे फंसाने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगी थी। जिससे छुटकारा पाने के लिए उसने महिला की हत्या कर दी।

मेरठ:भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर ने मायावती को कहा कुछ ऐसा तो दलित चिंतकों ने उसको दी ये सलाह, देखें वीडियो-

बड़ी खबरें

View All

ग्रेटर नोएडा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग