
कम विजिबिलिटी के बावजूद आसमान में IAF के जवानों का कब्जा रहा।

भारतीय एयरक्राफ्ट और पैराग्लाइडिंग टीम के जरिए देश को संदेश दिया गया कि हम सभी परिस्थितियों के लिए तैयार हैँ।

आगरा ट्रेनिंग स्कूल के जवानों ने आठ हजार फीट की उंचाई से आसमान में तिरंगा और भारतीय सेना के झंडे को लहराते हुए सलामी दी।

वायुसेना चीफ बीएस धनोआ के आने पर परेड के साथ में ध्रुव हैलीकॉप्टर ने सलामी दी।

हिंडन एयर बेस पर लाइट काम्बेट और स्वेदेसी तेजस एयर क्राफ्ट ने 15 मिनट तक अलग-अलग मनुवा मुव्स और हवाई कलाबाजी के जरिए सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा।