3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अब घर बैठे ऑनलाइन लीजिये नया बिजली कनेक्शन, जानिये कैसे-

उत्तर प्रदेश सरकार ने शुरू की ऑनलाइन बिजली कनेक्शन की सुविधा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

lokesh verma

•

Updated: 7 Feb 2018, 10:48 AM IST

Ghaziabad

गाजियाबाद. क्या आप जानते हैं कि अब सरकार द्वारा बिजली के कनेक्शन लेने के नए नियम लागू कर दिए गए हैं। यानि अब आप घर बैठे नया बिजली कनेक्शन ऑनलाइन घर बैठे ले सकते हैं। इसके लिए हमने गाजियाबाद के बिजली विभाग में तैनात अकाउंट ऑफिसर निमिष भटनागर से बात की। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा चलाई गई इस योजना से लोगों को बिजली कनेक्शन के लिए दफ्तरों के चक्कर काटने से मुक्ति मिलेगी। साथ ही दलालों से भी उन्हें छुटकारा मिलेगा। उपभोक्ताओं की इसी परेशानी को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने नया बिजली कनेक्शन देने के लिए ऑनलाइन सुविधा शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि उपभोक्ता अब घर बैठे ही नया बिजली कनेक्शन लेने के लिए आवेदन कर सकते हैं। इससे लोगों की समय की बचत होगी और इस प्रक्रिया से कालाबाजारी भी नहीं हो होगी।

यह भी पढ़े- ताबड़तोड़ मुठभेड़ से थर्राया मुजफ्फरनगर, 3 बदमाश घायल

मौलाना बोले, गाय को घोषित किया जाए राष्ट्रीय पशु, वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें-

भटनागर ने बताया कि अब तक लोगों को कनेक्शन लेने के लिए बिजली दफ्तर आना पड़ता था। नयी सुविधा शुरू होने के बाद अब उन्हें घर बैठे ऑनलाइन कनेक्शन मिल सकेगा। उन्होंने बताया कि बिजली निगम लोगों को प्रीपेड कनेक्शन भी दे रहा है। यह कनेक्शन रेहड़ी पटरी लगाने वाले लोगों को भी दिया जाएगा। इसमें मीटर जितना चार्ज कराएंगे उसके बाद उतनी ही बिजली मिल पाएगी।

यह भी पढ़े- सिक्किम की किशोरी से कराया जा रहा था देह व्यापार, ग्राहक के चंगुल से छूटी तो सुनाई आपबीती

रंगदारी न देने पर डॉक्टर के क्लिनिक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें-

नए बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन प्रक्रिया

उन्होंने बताया कि यूपी में नए बिजली कनेक्शन के लिए https://www.uppclonline.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। नए कनेक्शन के लिए उपभोक्ता के पास आधार कार्ड का होना अनिवार्य है। साथ ही राशन कार्ड की एक कॉपी और स्थाई प्रमाण पत्र भी देना होगा। इसके अलावा फोटोयुक्त पहचान पत्र भी होना चाहिए। उन्होंने बताया कि जैसे ही आप वेबसाइट पर क्लिक करेंगे। आपको आप्शन ऑनलाइन न्यू कनेक्शन ऑफ इलेक्ट्रिसिटी दिखाई देगा। उस फार्म को ध्यानपूर्वक भरें, जिसमें पूरी डिटेल दी गई है। फार्म में पूछी गई सभी जानकारी भरते समय कोई गलती न करें। जैसे ही आप फार्म भरकर उसे सबमिट करेंगे तो आपको एक कोड मिलेगा, जिसे फार्म में अंकित होगा। उसके बाद आप अपने फॉर्म को सबमिट कर सकते हैं। सभी जानकारी यदि आपके फार्म में सही-सही भरी हुई हैं तो आपका फार्म बिजली विभाग सबमिट कर लेगा और आपको ऑनलाइन ही इसकी सूचना देगा और जल्द ही आपका नया कनेक्शन आपको मिल जाएगा। फार्म के अंदर यह भी अवश्य लिखना होगा कि आपको कनेक्शन प्रीपेड चाहिए या पोस्टपेड। आप अपनी जानकारी के लिए इस पूरे फार्म का प्रिंटआउट भी निकालकर अपने पास रख सकते हैं, ताकि भविष्य में भी आपके पास पूरी जानकारी रहे।

यह भी पढ़े- BSF के जवान का वीडियो वायरल, कहा- अगर परिवार को न्याय नहीं मिला तो उठा लूंगा हथियार

BSF के जवान का वीडियो वायरल होने पर एसएसपी ने दिया ये जवाब, वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें-