22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

केबीसी की हाॅट सीट पर पहुंची इस महिला वकील की किस्मत ने दे दिया धोखा

सिर्फ इतने रुपये लेकर लौटी घर
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

Nitin Sharma

•

Updated: 26 Oct 2018, 4:11 PM IST

news

केबीसी की हाॅट सीट पर पहुंची ये महिला वकील की किस्मत ने दे दिया धोखा

गाजियाबाद।अगर करोड़पति बनने की बात करें तो छोटे से लेकर बड़े हर किसी के मन में यह इच्छा रहती है।लेकिन कोर्इ प्लेटफाॅर्म पर पहुंचकर करोड़पति न बन पाने के साथ ही कुछ हजार रुपये में ही सीमट जाये।तो इसे किस्मत का धोखा ही कहा जाएगा।यह हम कौन बनेगा करोड़पति में चल रहे सीजन को लेकर कह रहे है।इसमें पहुंची यूपी के महानगर की महिला वकील के साथ कुछ एेसा ही हुआ। वह हाॅट सीट तक तो पहुंची।लेकिन यहां से कुछ ज्यादा नहीं ले जा सकी।

यह भी पढ़ें-पुलिस ने इनामी बदमाश का किया एनकाउंटर, दूसरा फायरिंग कर हुअा फरार

हाॅटसीट पर पहुंची यूपी के महानगर की महिला

दरअसल गुरुवार को कौन बनेगा करोड़पति में अमिताभ बच्चन के सामने हाॅट सीट पर यूपी के महानगर गाजियाबाद की महिला लवली शर्मा पहुंची।लवली शर्मा एडवोकेट है।वह अपने पति के साथ इस शो में पहुंची। कर्इ कठिन सवालों का जवाब देते हुए लवली शर्मा हाॅटसीट पर पहुंची।यहां उन्होंने कर्इ सवालों जवाब भी दिये।लेकिन लवली ने इस दौरान अमिताभ बच्चन द्वारा पूछा गया।सवाल 'महाभारत के मुताबिक अज्ञातवास के समय युधिष्ठिर इनमें से क्या बने थे' इसके जवाब में लवली शर्मा ने तंतिपाल को चुना।जो गलत था।इसकी जगह सही जवाब कंक था।

एक गलत जवाब की वजह से सिर्फ इतने रुपये लेकर लौटी लवली

कौन बनेगा करोड़पति तक पहुंचने के लिए सफर तय करने वाली लवली शर्मा कर्इ सवालों के जवाब देकर हाॅट सीट तक पहुंची थी।लेकिन गुरुवार को खेलते हुए उन्होंने एक प्रश्न का उत्तर गलत दे दिया। जिसके चलते वह सीधे दस हजार रुपये पर आ गर्इ। एेसे में करोड़पति का सपना लेकर आर्इ लवली शर्मा के दस हजार रुपये लेकर वापस लौटना पड़ा।

बड़ी खबरें

View All

गाज़ियाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग