20 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Lockdown के चलते बच्चों के लिए WhatsApp पर अनूठी प्रतियोगिता, विजेताओं को मिलेगा इनाम भी

Highlights . लॉकडाउन को देखते हुए महाकाल मानव सेवा संस्था ने बच्चों के लिए आयोजित की प्रतियोगिता भी. प्रतियोगिता में 5 से 17 साल तक के बच्चे ले सकते हैं हिस्सा
less than 1 minute read
Google source verification
1800x1200_coronavirus_1_1.jpg

गाजियाबाद। लॉकडाउन को देखते हुए महाकाल मानव सेवा संस्था ने बच्चों को घरों में व्यस्त रखने के लिए अच्छी पहल की हैं। संस्थान की तरफ से एक प्रतियोगिता आयोजित की गई है। इस प्रतियोगिता में 5 से 17 साल तक के बच्चे हिस्सा ले सकते हैं। साथ ही प्रतियोगिता में जीतने वाले बच्चों को इनाम भी दिया जाएगा।

यह भी पढ़ेंः CoronaVirus: चीन की तर्ज पर यूपी के इस शहर में भी रोबोट परोस रहा क्वारंटीन वॉर्ड में खाना

मानव सेवा संस्थान की अध्यक्ष कंचन गिरी ने बच्चों को घर में रहने के लिए प्रेरित किया है। संस्था की अध्यक्ष कंचन गिरी का कहना है कि प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले बच्चे घर में परेशान नहीं होंगे। साथ ही बाहर निकलने के लिए उन्हें टाइम भी नहीं मिलेगा। जिससे देखते हुए प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। साथ प्रतियोगिता में बच्चे घर बैठे ही हिस्सा ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि व्हाट्सएप ग्रुप बनाया है। जिसपर पेंटिंग, डांस और कविता का वीडियो बनाकर भेज सकते हैं। सेलेक्ट किए गए कुछ वीडियो को अवार्ड दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि संस्था के पास कई बच्चे अपने पेंटिंग, डांस आदि का वीडियो भेज रहे हैं। हालात सामान्य होने के बाद सेलेक्टेड वीडियो को मिले अवार्ड को देने के लिए संस्था एक कार्यक्रम का आयोजन करेगी। उसके बाद बच्चों को सम्मानित किया जाएगा। बता दें कि कोरोना वायरस के चलते देश को लॉकडाउन किया हुआ है। हालांकि, पहले से ही यूपी के सभी स्कूलों की छूट्टी चल रही है।

यह भी पढ़ें: coronavirus सोशल डिस्टेंसिंग के लिए पुलिस ने किया यह अनोखा काम

बड़ी खबरें

View All

गाज़ियाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग