26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

VIDEO: Mahashivratri Puja 2019 आज नहीं कर पाए शिव का जलाभिषेक तो मंगलवार को इस समय तक है शुभ मूहर्त

—दूधेश्वर नाथ मंदिर में महाशिवरात्रि के अवसर पर देर रात 2 बजे से श्रदालु कर रहे हैं जलाभिषेक —मंगलवार शाम तक जलाभिषेक करने का है शुभ मूहर्त  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

Virendra Kumar Sharma

•

Updated: 4 Mar 2019, 11:04 AM IST

shiv

VIDEO: Mahashivratri Puja 2019 आज नहीं कर पाए शिव का जलाभिषेक तो मंगलवार को इस समय तक है शुभ मूहर्त

गाजियाबाद. प्राचीन दूधेश्वर नाथ मंदिर में महाशिवरात्रि के अवसर पर देर रात 2 बजे से श्रदालु त्रयोदशी का जलाभिषेक किया जा रहा है। सोमवार से शुरू होकर जलाभिषेक मंगलवार शाम तक चलेगा। क्योकि सोमवार शाम 4 से चौदस लग जाएगी। जिसकी वजह से मंगलवार शाम तक श्रद्धालु जलाभिषेक कर सकेंगे। सोमवार का दिन होने की वजह से शिवरात्रि का विशेष महत्व है। मान्यता है कि भगवान भोलेनाथ की आराधना सोमवार के दिन की जाती है। सुबह—सुबह मंदिर में शिव के श्रंगार के बाद आरती की गई। उसके बाद में भगवान शिव को छप्पन भोग का प्रसाद चढ़ाया गया।

यह भी पढ़ें: VIDEO: नवाब खानदान के इस तोता की कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश, तलाशने वाले को मिलेगा इनाम

बता दें कि गाजियाबाद का प्राचीन दूधेश्वरनाथ मंदिर देशभर में प्रसिद्ध है। महाशिवरात्रि के दिन भक्तसें की भीड़ पूजा करने आ रहे हैं। बताया जाता है कि इस मंदिर में प्राचीन काल में रावण के पिता ने पूजा की थी। रावण ने अपना दसवां सिर भगवान भोले के चरणों में इस मंदिर में अर्पित किया था। चाक—चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच रविवार रात से ही मंदिर में भक्तों की कतारें लगी हुई है। लाखों भक्त देश भर से यहां पहुंच रहे हैं।

श्री दूधेश्वर मठ मंदिर के महंत श्री नारायण गिरि महाराज नेे बताया की रात 2 बजे से त्रयोदशी का जलाभिषेक शुरू हो गया है। सोमवार शाम 4 बजेे से चौदस का जलाभिषेक शुरू होगा। उसके बाद में मंगलवार शाम तक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कई साल बाद ऐसा संयोग आया है। जिसमें त्रयोदशी और चतुर्दशी एक ही दिन में आई है। इस संयोग को बेहद महत्वपूर्ण और शुभ माना जा रहा है। इस मुहूर्त में भगवान भोले शंकर की पूजा अर्चना और जलाभिषेक करेगा, उसकी हर मनोकामना पूरी होगी। उन्होंने बताया कि हर साल लाखों भक्त मंदिर में पूजा अर्चना के लिए आते हैं। भक्तों की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं। प्रशासनिक अधिकारी पूरी तरह अलर्ट है। भारी संख्या मेंं पुलिस बल तैैनात किया गया है।

यह भी पढ़ें: दादा साहेब फाल्के बाद अब देश के सबसे बड़े यूट्यूबर को मिला यह आवार्ड

बड़ी खबरें

View All

गाज़ियाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग