25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रिश्ते हुए शर्मसार: बेटे ने मां के साथ किया दुष्कर्म, शिकायत के बाद गिरफ्तार

थानाध्यक्ष महावीर सिंह चौहान ने बताया कि पीड़िता ने थाने पहुंचकर अपने आरोपी बेटे के खिलाफ तहरीर दी। जिसके बाद आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

Nitish Pandey

•

Updated: 6 Nov 2021, 10:25 AM IST

rape_new.jpg

गाजियाबाद. देश की राजधानी दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जनपद के टीला मोड़ थाना इलाके में एक बेहद ही शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। एक कलयुगी बेटे ने अपनी मां को ही हवस का शिकार बना डाला। घटना के बाद पीड़िता खुद थाने पहुंचकर कलयुगी बेटे के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें : Weather Update: दिल्ली-एनसीआर समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश में ठंड ने दी दस्तक, गर्म कपड़ों का सहारा लेने लगे लोग

कलयुगी बेटे ने मां को बनाया हवस का शिकार

घटना की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष महावीर सिंह चौहान ने बताया कि टीला मोड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत एक परिवार रहता है। परिवार में करीब 25 वर्षीय अजय नाम का एक युवक नशे का आदी है। अक्सर वह नशा कर घर के बाहर ही घूमता है। दिवाली की देर रात अजय नशे में धुत अपने घर पहुंचा। उस वक्त अजय की करीब 50 वर्षीय मां घर पर अकेली थी। अजय ने अपनी मां को अकेला पाकर अपनी हवस का शिकार बना डाला।

पीड़िता के तहरीर पर पुलिस ने की कार्रवाई

थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़िता ने थाने पहुंचकर अपने आरोपी बेटे के खिलाफ तहरीर दी। जिसके आधार पर तत्काल प्रभाव से मामला दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है

यह भी पढ़ें : वाराणसी में 125 साल के बुजुर्ग ने ली कोरोना वैक्सीन की दूसरी खुराक

बड़ी खबरें

View All

गाज़ियाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग