
गाजियाबाद. लॉकडाउन के बीच मामूली बात पर एक भतीजे ने ताई की गला दबाकर हत्या कर दी है। बताया जा रहा है कि भतीजा लॉकडाउन के दौरान घर के बाहर कूड़ा फैला रहा था, जिसका उसकी ताई ने विरोध किया तो सगे भतीजे नहीं गला दबाकर अपनी ताई को मौत के घाट उतार दिया। इतना ही नहीं आरोपी ने मामले को दबाने के लिए शव को भूसे के ढेर में छिपा दिया और खुद फरार हो गया। शव मिलने के बाद पुलिस ने पड़ताल की तो मामले का खुलासा हो गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया है।
दरअसल, यह घटना गाजियाबाद के कविनगर थाना क्षेत्र के सदरपुर की है। बता दें कि लॉकडाउन के बीच आरोपी सुधीर घर के बाहर कूड़ा फैला रहा था, जिसका उसकी ताई तुलसी देवी ने विरोध किया था। इससे गुस्साए सुधीर ने ताई तुलसी देवी की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को भूसे के ढेर में छिपाकर फरार हो गया। इसके बाद तुलसी देवी के बेटे ने मां की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए शव को भूसे के ढेर से बरामद कर लिया। जांच के दौरान पुलिस को सुधीर के गायब होने पर शक हुआ और उसकी तलाश शुरू की गई। पुलिस ने सुधीर को पकड़ते हुए कड़ाई से पूछताछ की तो उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। सुधीर ने बताया है कि शुक्रवार को ताई ने उसे लॉकडाउन में घर के बाहर कूड़ा फैलाने से मना किया था। इसी बात पर ताई से झगड़ा हो गया था और उसने अपनी ताई की हत्या कर दी।
थाना कविनगर थानाध्यक्ष मोहम्मद असलम ने बताया कि मृतका तुलसी देवी के बेटे की तहरीर पर आरोपी सुधीर के खिलाऊ केस दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। अब पुलिस उसे जेल भेजने की तैयारी कर रही है।
Published on:
12 Apr 2020 11:28 am
बड़ी खबरें
View Allगाज़ियाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
