
गाजियाबाद के थाना साहिबाबाद इलाके में रहने वाले एक भाजपा नेता पर युवती ने दुष्कर्म समेत कई गंभीर आरोप लगाए हैं। बताया जा रहा है कि पीड़ित युवती भाजपा नेता के कार्यालय पर कार्यरत थी। युवती ने भाजपा नेता पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए थाना साहिबाबाद में लिखित में तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए गहन जांच शुरू कर दी है। वहीं भाजपा नेता ने अपने ऊपर लगे आरोपों निराधार बताया है। उधर भाजपा नेता पर इस तरह के गंभीर आरोप लगने के बाद भाजपा की स्थानीय इकाई में खलबली मची हुई है।
जानकारी के अनुसार, थाना साहिबाबाद इलाके के लाजपत नगर में रहने वाले मंडल अध्यक्ष मदन राय का लाजपत नगर में ही कार्यालय है। जहां पर एक युवती नौकरी करती थी। युवती ने भाजपा नेता पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ थाना साहिबाबाद में तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर गहन जांच शुरू कर दी है।
युवती ने लगाया मानसिक और शारीरिक शोषण का आरोप
युवती का आरोप है कि भाजपा नेता ने उसका मानसिक एवं शारीरिक शोषण किया है। जब उसने इसका विरोध किया तो उसे भाजपा नेता की तरफ से जान से मारने की धमकी तक भी दी गई। हालांकि मदन राय अपने ऊपर युवती के द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है।
जांच के बाद की जाएगी कार्रवाई
एसपी द्वितीय ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि थाना साहिबाबाद में एक युवती की तरफ से तहरीर दी गई है, जिसमें भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष मदन राय पर दुष्कर्म का आरोप लगाया गया है। फिलहाल तहरीर के आधार पर धारा 328, 376 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और इस पूरे मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी गई है। जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
Published on:
24 Jun 2022 01:58 pm
बड़ी खबरें
View Allगाज़ियाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
