
जंगल से आ रही थीं ऐसी आवाजें, मौके पर पहुंचे सैकड़ों लोग नजारा देख रह गए हैरान
गाजियाबाद. थाना भोजपुर इलाके के जंगल में शुक्रवार शाम अचानक उस वक्त भगदड़ मच गई। जब गांव नहाली के खेत में दो लोगों के चीखने-चिल्लाने की की आवाज सुनी गई। लोगों ने मौके पर जाकर देखा तो वहां एक कुएं में चाचा-भतीजे धंसे हुए थे। दोनों का ही गर्दन से नीचे का हिस्सा मिट्टी में दबा हुआ था। उनकी चीख-पुकार सुन बड़ी संख्या में गांव के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। इसके बाद आनन-फानन में स्थानीय पुलिस को सूचित किया गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद चाचा-भतीजे को सुरक्षित बाहर निकाला।
जानकारी के अनुसार, थाना भोजपुर इलाके के गांव नाहरी के जंगल में एक प्राचीन गहरा कुआं है, जो बिल्कुल सूखा हुआ है। शुक्रवार को वकार नामक एक व्यक्ति अपने 13 वर्षीय भतीजे अजहर पुत्र अनीश के साथ कुएं की ईंट निकालने के लिए अंदर चले गए, लेकिन ईंट निकालने के दौरान कुआं अचानक से धंस गया और इस दौरान चाचा-भतीजे दोनों ही कुएं के मलबे में नीचे दब गए। गनीमत यह रही कि दोनों का ही गर्दन से नीचे का हिस्सा दबा था। दोनों ने दबते ही जोर-जोर से बचाओ-बचाओ की आवाज लगानी शुरू कर दी। दोनों के चीखने की आवाज सुनकर पास में अपने खेत में ही काम कर रहे लोगों ने मौके पर जाकर देखा तो दोनों ही चाचा-भतीजे मलबे में दबे हुए थे।
यह खबर गांव में आग की तरह फैल गई। खबर मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसके आनन-फानन में स्थानीय पुलिस को भी सूचित किया गया। सूचना के बाद मौके पर पुलिस ने क्रेन मंगवाई। इसके बाद करीब 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद देर शाम तक दोनों चाचा-भतीजे को सुरक्षित निकाल लिया गया। इस तरह स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से चाचा-भतीजे की जान बच गई है, लेकिन दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उन्हें फिलहाल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
UP Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App
Published on:
18 May 2019 12:37 pm
बड़ी खबरें
View Allगाज़ियाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
