
गाजियाबाद. स्वतंत्रता दिवस के अगले ही दिन यानी आज यूपी पुलिस के एक दरोगा ने खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया है। दरोगा की आत्महत्या की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही गाजियाबाद एसएसपी समेत पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। फिलहाल गाजियाबाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बताया जा रहा है कि बालैनी पुलिस भी बागपत से रवाना हो चुकी है, वह किसी भी समय गाजियाबाद पहुंच सकती है।
पुलिस से मिली जानकारी, बागपत के बालैनी थाने में एएसआई के पद पर तैनात दराेगा मधुप सिंह गाजियाबाद के कवि नगर थाना क्षेत्र के संजय नगर में अपने परिवार के साथ रहते थे। उन्होंने शुक्रवार सुबह अपने आवास पर ही खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया। सुबह जैसे ही दरोगा मधुप सिंह की आत्महत्या की जानकारी मिली तो पुलिस टीम के साथ गाजियाबाद के एसएसपी भी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। जानकारी के अनुसार, पुलिस अभी जांच में जुटी है।
प्रथम दृष्टया जांच में पता चला है कि दरोगा मधुप सिंह ने घरेलू कलह के कारण आत्महत्या की है। हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। वहीं दरोगा की आत्महत्या की सूचना बागपत पुलिस को भी दे दी गई है। बागपत के बालैनी थाना की पुलिस किसी भी समय गाजियाबाद पहुंच सकती है।
Published on:
16 Aug 2019 11:17 am
बड़ी खबरें
View Allगाज़ियाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
