
रोटी पर थूक लगाते शख्स का वीडियो वायरल। फोटो सोर्स-x
UP Crime: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद की विजय विहार कॉलोनी में करीम होटल का एक कर्मचारी रोटी पर थूकते हुए नजर आ रहा है। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
मामले को लेकर दिल्ली के करावल नगर के रहने वाले राहुल पचौरी ने शिकायत दर्ज कराई। उनकी शिकायत के बाद, पुलिस ने लोनी इलाके के होटल में जांच की। इसके बाद आरोपी कर्मचारी के खिलाफ अंकुर विहार थाने में मामला दर्ज किया।
पुलिस की माने तो मामला वायरल वीडियो के सबूत के आधार पर दर्ज किया गया। आरोपी कर्मचारी अभी फरार है और पुलिस ने जल्द ही उसे पकड़ने की बात कही है। मामले को लेकर अधिकारियों से निगरानी बढ़ाने और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आग्रह किया गया है।
बता दें कि इसी साल जून में उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के बेहट कस्बे में थूक लगाकर रोटी बनाने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। बेहट कस्बे के होटल पर लगे तंदूर में थूक लगाकर रोटी बना रहे एक कारीगर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसके बाद बजरंग दल कार्यकर्ता की ओर से इस मामले में पुलिस को तहरीर देते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई थी। बजरंग दल नेता हरीश कौशिक की ओर से दी गई तहरीर में कहा गया था कि आरोपी शाहिद पुत्र दानिश निवासी बिहार, थूक लगाकर रोटी बना रहा है इससे हिंदुओं की भावनाएं आहत हुई हैं।
इस तहरीर के आने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर शाहिद को गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद शांति भंग करने के आरोपों में इसका चालान किया गया।
Updated on:
26 Sept 2025 02:23 pm
Published on:
26 Sept 2025 02:22 pm
