14 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weather Update Today: इन जिलों का बदला मौसम, दोपहर में रात का नजारा; बारिश का यलो अलर्ट जारी

Weather Update Today: आसमान में काले बादलों का डेरा और दिन में रात जैसा नजारा। एनसीआर में बारिश से मौसम बदल गया है। इस समय गाजियाबाद और नोएडा के अलावा दिल्ली एनसीआर में भीषण बारिश हो रही है।

2 min read
Google source verification
Weather Update Today: इन जिलों का बदला मौसम, दोपहर में रात का नजारा; बारिश का यलो अलर्ट जारी

Weather Update Today: इन जिलों का बदला मौसम, दोपहर में रात का नजारा; बारिश का यलो अलर्ट जारी

weather update Today: यूपी के एनसीआर जिलों और दिल्ली-एनसीआर में आज झमाझम बारिश हो रही है। बारिश से मौसम पूरी तरह से बदल गया है। बदले मौसम में जहां लोगों को गर्मी से निजात मिली है। वहीं दूसरी ओर सड़कों पर जलभराव से यातायात प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग ने 24 घंटे के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। कल से बदले मौसम का असर आज भी यूपी के एनसीआर जिलों में दिखाई दे रहा है। आज सवेरे से गाजियाबाद एनसीआर में बारिश हो रही है। देर रात से छाए बादलों ने आज दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश शुरू कर दी। मौसम विभाग ने आज और कल के लिए दिल्ली एनसीआर में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया हुआ है।

एनसीआर में झमाझम बारिश हो रही है। बारिश के चलते हालत ये हैं कि वाहन चालकों को दिन में वाहनों की लाइट जलाकर चलना पड़ रहा है। दोपहर 2 बजे रात जैसा माहौल सड़कों पर दिखा। कल से हो रही बारिश से तापमान में कमी आई है। इसी के साथ एनसीआर के लोगों को बारिश के चलते गर्मी से राहत मिली है। आज पूरे दिन तेज धूप नहीं निकलने की उम्मीद है। जिससे मौसम सुहाना बना रहेगा। इससे पहले मौसम विभाग ने बारिश का येलो अलर्ट जारी किया था। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि आने वाले 24 घंटे के भीतर कहीं हल्की तो कहीं भारी बारिश की संभावना है।

यह भी पढ़ें : यूपी के मेरठ में HIV पॉजिटिव की संख्या बढ़ी, 81 महिलाएं मिली एड्स पीड़ित

बता दें कि जुलाई में भी मेरठ और आसपास के जिलों में जमकर बारिश हुई है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि राजधानी में जुलाई 2023 में मानसून की 75 प्रतिशत से अधिक बारिश हो चुकी है। सामान्य तौर पर जुलाई 2023 में 209.7 मिमी बारिश होती है। जबकि जुलाई के आखिर में 384.6 मिमी बारिश हो चुकी है। अमूमन पूरे मानसून सीजन में 486.3 मिमी बारिश होती है। मौसम विभाग के मुताबिक जुलाई में दिल्ली—एनसीआर में अच्छी बारिश हुई है। मानसून सीजन के चलते 23-24 अगस्त तक रुक-रुक के बारिश होती रहती है।


बड़ी खबरें

View All

गाज़ियाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग